फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी की सादगी से प्रभावित हूं, उनमें इंदिरा की छवि नजर आती है: विजेंदर सिंह

Mon, 29 Apr 2019 08:31 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विजेंद्र सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

मुक्केबाजी के बाद सियासत में कदम रखने वाले विजेंद्र सिंह ने प्रियंका गांधी को अपना आदर्श बताया है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस महासचिव की सादगी से प्रभावित हैं। उनमें उनकी दादी इंदिरा गांधी की छवि नजर आती है। इस दौरान उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों पर भी निशाना साधा। सिंह ने रमेश बिधूड़ी पर कहा कि वह अच्छे इंसान नहीं हैं जबकि आप के राघव चढ्ढा को उन्होंने बच्चा बताया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 

प्रियंका गांधी को आदर्श मानते हैं और उनकी सादगी की सराहना करते हैं। मैं प्रियंका जी और उनकी सादगी को पसंद करता हूं। जिस तरह से वह चलती हैं, जिस तरह से बात करती हैं,  इंदिरा गांधी की झलक मिलती है। उन्होंने मुझे प्रभावित किया है। अन्य उम्मीदवारों के साथ कोई प्रतियोगिता नहीं है और कहा कि वह लोगों से झूठ नहीं बोलेंगे। 


अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों के बारे में उन्होंने कहा कि लोग मौजूदा सांसद (बिधूड़ी) को पसंद नहीं करते क्योंकि वह खराब इंसान हैं। रही बात उस बच्चे की (चढ्ढा की ओर इशारा करते हुए कहा) तो मैं उनके बारे में जानता नहीं हूं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और उनके झूठे वादों से लोग तंग आ चुके हैं। वह गरीबों के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं लेकिन वह एसी कमरों से धरना राजनीति में लगे रहे। उन्होंने आप पर हमला किया और कहा कि यह बुरी स्थिति में है और गठबंधन के लिए कांग्रेस के पीछे थी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें