फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: पाठकों की राय, राजनीतिक दल और प्रत्याशी के आधार पर करते हैं मतदान

Mon, 29 Apr 2019 08:30 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमर उजाला पोल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के तहत आज उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र समेत 9 राज्यों की 71 लोकसभा सीटों पर मतदान संपंन हुआ। शाम 6 बजे तक करीब 64 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा प. बंगाल में 76 फीसदी मतदान हुआ। कई राज्यों में लोकतंत्र के खूबसूरत रंग देखने को मिले तो कहीं हिंसक झड़पों के कारण माहौल गर्म भी नजर आया। चौथे चरण में कुल 961 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। 

विज्ञापन


 अमर उजाला डॉट कॉम ने रविवार को ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'आप किस आधार पर मतदान करते हैं?'

पोल में पाठकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इनमें 46.84 फीसदी पाठकों ने माना कि वह राजनीतिक दल के आधार पर मतदान करते हैं, जबकि 37.02 फीसदी पाठकों ने कहा कि वह प्रत्याशी के आधार पर वोटिंग करते हैं। वहीं 16.13 फीसदी पाठकों ने कहा कि वह इन दोनों आधार पर मतदान नहीं करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें