फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू भीड़ ने भाजपा उम्मीदवार पर किया हमला, किसी तरह बची जान

Sun, 12 May 2019 10:09 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरकटियागंज - फोटो : Social Media
विज्ञापन

पश्चिम चंपारण से भाजपा उम्मीदवार संजय जायसवाल पर बूथ 162 पर गुस्साई भीड़ ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। भीड़ ने उनपर पथराव भी किया और उनकी गाड़ी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। सुरक्षाबलों ने किसी तरह जायसवाल को वहां से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि भाजपा उम्मीदवार ने कुछ अभद्र बात कह दी थी जिससे भीड़ बेकाबू हो गई। 

विज्ञापन



इस पूरे मामले पर बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एचआर श्रीनिवास ने कहा, "एक भड़काऊ बयान दिया गया था, जिसके बाद माहौल गर्म हो गया। पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया अब सब कुछ शांत है। कुछ लोगों के हाथों में लाठियां थीं, सांसद के अंगरक्षक ने भी हवा में फायरिंग की थी पूरे मामले की जांच की जा रही है।"
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें