लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल के आने के बाद भाजपा बेहद ही उत्साहित नजर आ रही है। लगभग सभी एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए एक बार फिर केंद्र में सरकार बनाने जा रही है। एग्जिट पोल में एनडीए को 300 से अधिक सीटें जाती दिख रही है।
ख़ास आपके लिए:- लोकसभा चुनाव नतीजे: आपके शहर में कौन आगे, कौन पीछे...पल-पल का हाल सीधे आपके मोबाइल पर
बिहार के सीएम नीतीश कुमार के लिए अमित शाह ने डिनर में खास व्यवस्था की है। कहा जा रहा मेन्यू में बिहार के दो व्यंजनों को शामिल किया गया है। नीतीश कुमार को लिट्टी चोखा के साथ सत्तू भी परोसा जाएगा।
नॉर्थ ईस्ट के शामिल हो रहे नेताओं के लिए भी अमित शाह के डिनर में खास ख्याल रखा गया है। उनके लिए खास पकवानों का भी इंतजाम किया गया है। साथ ही पंजाब के काली दल के नेता भी इस डिनर में शिरकत करेंगे इसलिए डिनर में पंजाबी तड़का भी लगेगा।