फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#VoteKaro: दूसरे चरण के मतदान में बढ़-चढ़कर लें हिस्सा, भेजें वोटिंग की तस्वीर

Thu, 18 Apr 2019 01:29 PM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वोट करो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

आज लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है। लोकतंत्र के महापर्व में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की कतारें देखी जा रही हैं। इस चरण में 12 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 95 सीटों पर मतदान हो रहा है।

विज्ञापन


अमर उजाला ने अपने चुनावी रथ के जरिए लगातार कई संसदीय क्षेत्रों की यात्रा कर न सिर्फ जनता और उनके प्रतिनिधियों से बात की बल्कि  #वोटकरो का अभियान भी चलाया। हम सबसे अपील करना चाहेंगे कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में घरों से निकलें और लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं। 

चुनाव शुरू होने से पहले अमर उजाला की इस पहल की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सराहना की थी। प्रधानमंत्री ने वोटर जागरूकता अभियान के तहत आपके पसंदीदा समाचार समूह अमर उजाला को टैग किया था। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने लिखा था कि मतदान की शक्ति को बढ़ावा देने के लिए अखबार एक बेहतरीन माध्यम हैं। इसलिए मैं अमर उजाला की टीम से मतदाता जागरूकता अभियान के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को वोट करने के लिए उत्साहित करने की गुजारिश करना चाहूंगा।

आज दूसरे चरण के मतदान की सुबह भी प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके उम्मीद जताई कि आज भी ज्यादा से ज्यादा लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर के लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने युवाओं से वोट करने की खास अपील की।
पिछले दिनों 11 अप्रैल को भी अमर उजाला के इस अभियान से कई मतदाता पाठक जुड़े और वोट डालने के बाद अमर उजाला को टैग कर  अपनी तस्वीर शेयर की। #वोटकरो अभियान को बड़े पैमाने पर सफलता मिली और हमारे पाठकों ने इसकी खासी सराहना की। 

हम लोकसभा चुनाव 2019 के महासंग्राम में भी इस अभियान को जारी रखे हुए हैं। #वोटकरो के माध्यम से हम तमाम मतदाताओं से अपील करते हैं कि अपने मत की ताकत को पहचानें और घरों से बाहर निकलकर, लोकसभा चुनाव 2019 में वोट जरूर डालें।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें