फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवां चरण: नाम वापसी के बाद बिहार में शत्रुघ्न सिन्हा, मीरा कुमार समेत कुल 159 प्रत्याशी

Sat, 04 May 2019 09:21 AM IST
Prachi Priyam भाषा, बिहार
विज्ञापन
बिहार- सातवें चरण के उम्मीदवार - फोटो : Social media
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें और अंतिम चरण के तहत बिहार के आठ संसदीय क्षेत्रों पटना साहिब, पाटलिपुत्र, बक्सर, नालंदा, आरा, सासाराम, काराकाट एवं जहानाबाद और एक विधानसभा क्षेत्र डेहरी में मतदान होंगे। इसके लिए नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों में से नाम वापसी के बाद कुल 159 प्रत्याशी चुनावी मैदान में बचे हैं । अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने गुरूवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सातवें चरण के चुनाव वाले संसदीय क्षेत्रों में नाम वापसी की अंतिम तारीख की सूचना के मुताबिक कुल तीन अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिया है। पटना साहिब, पाटलिपुत्र, और बक्सर लोकसभा क्षेत्र से एक-एक और डेहरी विधानसभा क्षेत्र से एक अभ्यर्थी ने नाम वापस लिया है। नालंदा, आरा, सासाराम, काराकाट, जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र से किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया।

मालूम हो कि 19 मई को जिन संसदीय क्षेत्रों में मतदान होना है, उनके लिए कुल 227 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था। जिनमें जांच पड़ताल और नामवापसी के बाद चुनावी मैदान में कुल 159 अभ्यर्थी बचे रह गये हैं।
विज्ञापन


डेहरी विधानसभा क्षेत्र में 13 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया था जिनमें से एक के नाम वापस लेने के बाद यहां के चुनावी मैदान में कुल 12 प्रत्याशी हैं । गौरतलब है कि डेहरी से विधायक रहे इलियास हुसैन को एक मामले में अदालत द्वारा सजा सुनाये जाने के बाद उनकी बिहार विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गयी थी जिसके मद्देनजर इस विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें