फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉर्नियर ऑफर करने के बाद भी पीठ दिखा रहा मालदीव, 2 साल से रुका हुआ है लेटर

Mon, 09 Apr 2018 09:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

भारत की ओर से मालदीव को गिफ्ट किये गए हेलिकॉप्टर के मुद्दे पर लगातार गतिरोध जारी है। भारत पॉलिसी के मुखौटे के पीछे मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन, भारत सरकार को चौतरफा घुमा रहे हैं।

विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक मालदीव, भारत से डॉर्नियर मारीटाइम सर्विलांस एयरक्राफ्ट चाहता है लेकिन जब भारत ने डॉर्नियर ऑफर किया तो उसने लेने से मना कर दिया। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक डॉर्नियर की तैनाती का लेटर 2016 से यामीन सरकार के साथ विचाराधीन है। पिछले 2 सालों से यह प्रक्रिया रुकी हुई है।

आपको बता दें कि मालदीव ने भारत द्वारा गिफ्ट किये गए दो हेलिकॉप्टरों में से एक का लेटर ऑफ एक्सचेंज(LOE) नवीनीकृत करने से मना कर दिया था। मालदीव के अधिकारी ने कहा था कि हम इसका नवीनीकरण नहीं कर रहे हैं क्योंकि मालदीव भारत से डोर्नियर चाहता है।  
विज्ञापन


सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मालदीव ने केवल एक एलओई के नवीनीकरण से ही मना नहीं किया है बल्कि दूसरे एलओई के नवीनीकरण पर भी कोई जवाब नहीं दिया है। इसका मतलब साफ है कि मालदीव भारत द्वारा दिये गए दोनों हेलिकॉप्टर्स नहीं रखना चाहता। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें