फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: 31 मई तक के लिए बढ़ाया जा सकता है लॉकडाउन

Thu, 13 May 2021 02:31 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।

सार

  • सीएम उद्धव लेंगे आखिरी फैसला
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की दर में कमी आने के बावजूद उद्धव ठाकरे सरकार लॉकडाउन जैसी सख्त पाबंदी 31 मई तक बढ़ाने की तैयारी में हैं। बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में तकरीबन सभी मंत्रियों ने इसकी अवधि बढ़ाने का समर्थन किया। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अंतिम निर्णय लेंगे।

विज्ञापन


महाराष्ट्र में 15 मई तक लॉकडाउन जैसी सख्त पाबंदी लागू की गई है। राजेश टोपे ने कहा कि सूबे में लॉकडाउन की तरह कड़े प्रतिबंधों का सकारात्मक असर दिखाई दे रहा है।

राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने में काफी हद तक सफलता मिली है। लेकिन अब भी राज्य में रोजाना बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं, इसलिए कैबिनेट की बैठक में अधिकांश मंत्रियों ने 15 मई के बाद 31 मई तक कड़े प्रतिबंधों को कायम रखने का विचार व्यक्त किया है।
विज्ञापन


टोपे ने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सात लाख के करीब पहुंच गया था। लेकिन अब धीरे-धीरे इसमें कमी आ रही है। वर्तमान में देश में कोरोना संक्रमण की जो दर है उसमें महाराष्ट्र की दर सबसे कम है। यही वजह है कि संक्रमण के मामले में 36 राज्यों में महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर आ गया है।

ब्लैक फंगस से निपटना बड़ी चुनौती : टोपे
टोपे ने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण के अलावा ब्लैंक फंगस से निपटने की बड़ी चुनौती है। क्योंकि यह दुर्लभ किस्म का गंभीर फंगस संक्रमण है। इसलिए भी 31 मई तक कड़ी पाबंदी की अवधि बढ़ाने पर विचार किया गया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें