कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन लागू किया गया, लेकिन इस दौरान साइबर अपराधियों की चांदी रही। लॉकडाउन में लोगों ने ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन लेनदेन किया, लेकिन साइबर अपराधियों ने लोगों को चपत लगाने के लिए इसे अपना हथियार बना डाला। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लॉकडाउन के दौरान साइबर अपराध को लेकर आने वाली शिकायतों में 90 फीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ है।
| जनवरी 2020 | 1260 |
| फरवरी 2020 | 1849 |
| मार्च 2020(24 तक) | 900 |
| कुल शिकायतें | 4009 |
| 25 मार्च से 30 अप्रैल तक | 3858 |
| मई में | 3430 |
| 15 जून तक | 804 |
| कुल शिकायतें | 809 2 |
दिल्ली पुलिस का साफ तौर पर यही कहना है कि किसी भी संदिग्ध मेल को खोलने से बचें और सोशल मैसेजिंग एप सहित अन्य दूसरे ऑनलाइन माध्यमों से आने वाली सूचनाएं और लिंक को बिना जांच-पड़ताल के न सर्च करें। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया और बैंकिंग गतिविधियों के लिए मजबूत पासवर्ड और बहुस्तरीय विकल्प का उपयोग करें। किसी अंजान शख्स से फोन पर व्यक्तिगत डिटेल न साझा करें। साथ ही वक्त-वक्त पर अपना एटीएम का पासवर्ड भी बदलते रहें।