फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown effect: कैब सेवा कंपनी उबर का मुंबई ऑफिस स्थायी रूप से हुआ बंद

Sat, 04 Jul 2020 06:35 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
uber
विज्ञापन

लंबे समय से लगे लॉकडाउन के कारण हो रहे घाटे से उबरने और वैश्विक लागत को कम करने के लिए कैब सेवा प्रदाताकंपनी उबर ने अपनी मुंबई ऑफिस को स्थायी रूप से बंद करने का फैसला किया है। हालांकि उसकी कैब सेवाएं जारी रहेंगी। कर्मचारियों को कंपनी ने दिसंबर तक घर से काम करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


हालांकि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कर्मचारियों को अगले साल मुंबई में किसी अन्य कार्यालय में भेजा जाएगा या नहीं। कंपनी मुंबई में अपनी राइड्स सेवा को जारी रखेगी।


वैश्विक लागत कम करने के लिए लिया फैसला
बता दें कि लंबे समय से लॉकडाउन लगे होने के काऱण कंपनी को भारी घाटा हो रहा था। इसी घाटे से उबरने और वैश्विक लागत कम करने के लिए कंपनी को इस तरह के कठोर फैसले लेने पड़े। उबर के वैश्विक स्तर पर कुल 6,700 कर्मचारी हैं। इसमें से भारत में उसने 600 कर्मचारियों को निकाल दिया है।
विज्ञापन


वैश्विक स्तर पर कंपनी ने 3700 कर्मचारियों की छंटनी की है। बीते महीने उबर ने इन कर्मचारियों को जूम के जरिए वीडियो कॉल कर कहा था कि कोविड-19 महामारी एक बहुत बड़ी चुनौती बन गई है और इस वजह से कठोर फैसले लेने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें