फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले ही दिन पांच राज्यों में बिकी 554 करोड़ रुपये की शराब, ठेकों के बाहर दिखी भारी भीड़

Tue, 05 May 2020 10:19 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
देश में पहले दिन जमकर बिकी शराब - फोटो : जी पाल
विज्ञापन

गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार सोमवार को शराब की दुकानें खोली गईं। लोगों ने सुबह से ही ठेकों के बाहर जमा होना शुरू कर दिया था। शराब को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आया। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पहले ही दिन पांच राज्यों में 554 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई। 

विज्ञापन


लॉकडाउन 3.0 के पहले दिन कुल 736 जिलों में से 600 जिलों में दुकानें खुलीं। लेकिन, सबसे ज्यादा भीड़ शराब की दुकानों पर उमड़ी। कुछ शहरों में तो दो किलो मीटर तक लंबी कतारें दिखीं। उत्तरप्रदेश में 225 करोड़, महाराष्ट्र में 200 करोड़, राजस्थान में 59 करोड़, कर्नाटक में 45 करोड़ और छत्तीसगढ़ में 25 करोड़ रुपये की शराब बिकी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें