फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तेज बहाव के चलते नदी में बह गई कार, गाड़ी की छत पर बैठा परिवार, ग्रामीणों ने बचाई जान

Tue, 17 Jul 2018 01:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
River
विज्ञापन
सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रह है। जसमें एक गाड़ी पानी के तेज बहाव के चलते बह गई। इस गाड़ी में पूरा परिवार बैठा हुआ था। लेकिन परिवार ने अपने आप को बचाने के लिए गाड़ी की छत पर शरण ली है। इस घटना को किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। जो अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो नवी मुंबई के तलोजा का है। 
विज्ञापन


गाड़ी पर बैठे परिवार को रस्सी की मदद से बचा लिया गया है। जैसे ही गांव के लोगों ने देखा तो वह तुरंत मदद के लिए पहुंच गए। नदी में 37 वर्षीय अशरफ, उनकी पत्नी हमीदा और उनके दो बच्चे फंसे थे। जब उनकी कार घोटगांव के ब्रिज पर पहुंची तो वह कंट्रोल नहीं कर पाए और उनकी कार नदी के तेज बहाव में गिर पड़ी।   

इन्हें बचाने के लिए गांव के लोगों ने जेसीबी मशीन और रस्सी की मदद ली। जिसके बाद उन्हें बाहर निकाला गया। पुलिस के मुताबिक गांव के लोगों का कहना है कि अगर कुछ देर और हो जाती तो शायद परिवार को बचाना मुश्किल हो जाता। उन्होंने कहा कि परिवार को बचाने के दौरान कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आयी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें