रोल्स रॉयस एक ऐसी कार बनाने जा रही है जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। कंपनी 400 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ने वाली टैक्सी बना रही है। इस पर इतनी तेजी से काम चल रहा है कि इसे 2020 से पहले ही बाजार में उतार दिया जाएगा। इस कार में एक साथ पांच यात्री बैठ सकते हैं। इसकी खास बात यह है कि इसे बार बार चार्ज करने की जरूरत नहीं है। इस कार को एक बार चार्ज करने से 800 किलोमीटर तक की दूरी तय की जा सकती है।
यह स्टार्ट होने पर ज्यादा आवाज भी नहीं करेगी। क्योंकि कंपनी इसमें कम आवाज वाला हाईब्रिड डिजाइन इंजन लगा रही है। रोल्स रॉयस कंपनी इस कार में अपनी एम250 गैस टरबाइन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर 500 किलोवाट की ऊर्जा उत्पन्न करेगी।