फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: युवक और युवती को प्रेम करना पड़ा महंगा, गांववालों ने दी ऐसी यातनाएं

Tue, 25 Jun 2019 09:58 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मयूरभंज
विज्ञापन
महिला को गंजा करते स्थानीय लोग - फोटो : ANI
विज्ञापन

ओडिशा के मयूरभंज जिले में करंजिया ब्लॉक के मंडुआ गांव में एक प्रेमी जोड़े को पकड़ कर गंजा करने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के एक समूह ने दो अलग-अलग समुदायों के लड़के और लड़की के बीच प्रेम संबंध के विरोध में उनको कथित तौर पर सरेआम गंजा कर सड़कों पर घुमाया। 

विज्ञापन


घटना का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि 22 जून को लड़का अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। ग्रामीणों ने उन्हें एक कमरे में पकड़ा और शनिवार रात को ही मंडुआ गांव की पंचायत में पेश किया। 

पंचायत के फैसले के मुताबिक, ग्रामीणों ने प्रेमी-प्रेमिका दोनों को गंजा कर उन्हें सड़कों पर घुमाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को बचाया। पुलिस ने लड़की द्वारा दर्ज करायी गई शिकायत के आधार पर 21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


करंजिया थाने के प्रभारी लक्ष्मीधर स्वैन ने कहा कि पुलिस ने 21 में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एसडीपीओ नारायण नायक ने कहा कि सभी आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जांच की जा रही है, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन





 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें