फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी पर अशोभनीय टिप्पणी में एलएलबी छात्र गिरफ्तार, फेसबुक पर डाला था आपत्तिजनक पोस्ट

Mon, 09 Jul 2018 03:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए फेसबुक पर आपत्तिजनक बातें लिखना एलएलबी के छात्र को महंगा पड़ गया। पुलिस ने मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है। खीरी के लेड़ियारी स्थित डीही खुर्द गांव का रहने वाला पंकज शुक्ला एलएलबी का छात्र है। उसके पिता शैलेश शुक्ला मुंबई में एक सिक्योरिटी कंपनी में गार्ड की नौकरी करते हैं। इन दिनों वह घर आए हैं।

विज्ञापन


आरोप है कि शनिवार को पंकज ने अपने फेसबुक अकाउंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की। मैसेज पोस्ट करते ही यह वायरल हो गया। इसके बारे में जब पुलिस को जानकारी मिली तो मैसेज पोस्ट करने वाले की खोजबीन शुरू हुई। आनन-फानन में रविवार रात पुलिस ने पता लगा लिया कि पीएम के बारे में अशोभनीय टिप्पणी पंकज ने की है। इसके बाद रविवार रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

खीरी एसओ वेद प्रकाश ने बताया कि पोस्ट वायरल होने पर जांच की गई तो आरोपी के बारे में पता चला। इससे गांव में तनाव भी व्याप्त था। माहौल न बिगड़ने पाए इसके लिए पुलिस ने स्वत: ही आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी बार-बार नई कहानी बता रहा है, मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें