फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम विलास पासवान की तबीयत बिगड़ने के चलते लोजपा संसदीय बोर्ड की बैठक टली

Sat, 03 Oct 2020 05:37 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रामविलास पासवान - फोटो : pti
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान की तबीयत बिगड़ने के कारण लोजपा संसदीय बोर्ड की बैठक शनिवार को स्थगित हो गई। सूचना मिलते ही चिराग पासवान अस्पताल के लिए रवाना हो गए थे। सूत्रों के अनुसार अब यह बैठक कल यानि रविवार को हो सकती है।

विज्ञापन


बता दें कि एलजेपी के पूर्व अध्यक्ष और संस्थापक केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं। कुछ दिन पहले उनके बेटे चिराग पासवान ने एक भावुक चिट्ठी लिखी थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके पिता आईसीयू में भर्ती हैं। 

उन्होंने आगे लिखा था कि आज जब उन्हें मेरी जरूरत है तो मुझे उनके साथ रहना चाहिए नहीं तो मैं अपने आपको माफ नहीं कर पाऊंगा। बता दें कि इन दिनों एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर माथापच्ची चल रही है। ऐसे समय में चिराग पासवान दिल्ली में हैं।
विज्ञापन


नहीं सुलझ रहा सीट शेयरिंग का मामला
दरअसल सीट शेयरिंग को लेकर एनडीए में लोजपा की बात नहीं बन पा रही है। पार्टी बगावत के मूड में नजर आ रही है। सीट शेयरिंग पर चर्चा के लिए चिराग ने संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई थी लेकिन राम विलास पासवान की तबीयत अचानक बिगड़ने से बीच में ही बैठक को टालनी पड़ी। चिराग पासवान अपने पिता के सेहत की जानकारी के लिए अस्पताल पहुंच गए हैं। 

क्या एलजेपी चुनाव में एनडीए में रहते हुए 143 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी? इस बात को लेकर भी  पार्टी के नेता अभी अपना नफा नुकसान देख रहे है। 

बिहार में पोस्टर वार
मोदी से कोई बैर नहीं, नीतीश तेरी खैर नहीं' के नारे वाले पोस्टर वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह पोस्टर लोजपा समर्थकों द्वारा जारी किया गया है।  सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहे इन पोस्टर में चिराग पीएम मोदी से दोस्ती और नीतीश से रार के मूड में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें