फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK PM: ब्रिटिश उच्चायुक्त बोले-18 महीनों में तीन बार भारत दौरा कर चुकीं लिज ट्रस, मजबूत होगी रणनीतिक साझेदारी

Tue, 06 Sep 2022 05:38 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने कहा कि नई प्रधानमंत्री लिज ट्रस ब्रिटेन-भारत रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेंगी। उन्होंने कहा कि वह भारत को अच्छी तरह से जानती हैं और पिछले 18 महीनों में तीन बार भारत का दौरा कर चुकी हैं।
विज्ञापन
भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने कहा कि नई प्रधानमंत्री लिज ट्रस ब्रिटेन-भारत रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेंगी। उन्होंने कहा कि वह भारत को अच्छी तरह से जानती हैं और पिछले 18 महीनों में तीन बार भारत का दौरा कर चुकी हैं। उन्होंने हमारी व्यापार वार्ताओं (Trade Talks) को फिर से शुरू किया जो अब पूरे जोरों पर हैं। 
विज्ञापन


एलिन आगे कहा कि भारत और ब्रिटेन की अर्थव्यवस्थाएं पहले से ही काफी नजदीक से जुड़ी हुई हैं। हमारा लक्ष्य 2030 तक इसे व्यापार को डबल करना है। हमारी अर्थव्यवस्थाओं, नौकरियों और रणनीतिक संबंधों के लिए हमारे आर्थिक संबंध अच्छे हैं और अगले पच्चीस वर्षों की बड़ी चुनौतियों का मिलकर सामना करेंगे।

ब्रिटिश उच्चायुक्त ने कहा कि रक्षा सहयोग, व्यापक रणनीतिक साझेदारी का हिस्सा है, जिस पर हमने पिछले साल भारत के साथ सहमति जताई थी..पिछले हफ्ते मैं खुद आईएनएस विक्रांत पर सवार था। इसलिए हम बहुत कुछ कर सकते हैं। यह एक ऐसा क्षेत्र हैं जहां हम आगे प्रगति देखना चाहते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें