फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूम्रपान करने वालों के करीब रहना भी किशोरों की सेहत के लिए खतरनाक

Wed, 22 Aug 2018 04:55 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

भारत में युवाओं में धूम्रपान से होने वाली बीमारियों में इजाफा हुआ है । लेकिन धूम्रपान से होने वाली बीमारी उन्हे भी होती है जो खुद धूम्रपान नहीं करते।धूम्रपान करने वालों के निकट एक घंटा रहना भी किशोरों के लिए काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है। उन्हें सांस लेने और व्यायाम करने में दिक्कत हो सकती है। एक नये अध्ययन में यह दावा किया गया है।

विज्ञापन


अध्ययन में 2014-15 के एक सर्वेक्षण से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण किया गया है, जिसमें अमेरिका में 12 साल या उससे अधिक आयु के लोगों में तंबाकू के इस्तेमाल और उससे जुड़ी संबंधित समस्याओं को शामिल किया गया है। इस अध्ययन में धूम्रपान नहीं करने वाले 7,389 ऐसे किशोरों को शामिल किया गया है, जिन्हें अस्थमा की शिकायत नहीं है।

अमेरिका के सिनसिनाटी विश्वविद्यालय के अनुसंधान करने वाले विशेषज्ञों ने पाया कि तंबाकू धूम्रपान करने वालों के संपर्क में रहने वाले किशोरों में श्वसन संबंधी समस्याएं विकसित होने का खतरा अधिक होता है।इस अनुसंधान का प्रकाशन ‘पीडीऐट्रिक्स’ जर्नल में किया गया है।
विज्ञापन


भारत में 50 फीसदी से भी अधिक किशोर-किशोरियां धूम्रपान करते हैं, क्योंकि उनका मानना है कि यह तनाव को कम करता है, साथ ही धूम्रपान से साथियों के बीच उनकी 'कूल' इमेज बनती है। सर्वेक्षण में शामिल करीब 90 फीसदी किशोर-किशोरियों का मानना था कि अगर उनके माता-पिता ने रोकटोक नहीं की तो वे धूम्रपान जारी रखेंगे। जबकि 80 फीसदी से ज्यादा किशोर-किशोरियों का कहना था कि कम से कम एक धूम्रपान में कोई बुराई नहीं है।

इन आंकड़ों से ये भी साफ हो जाता है कि सिर्फ खुद धूम्रपान करने वाले युवा ही बीमारी के चपेट में नहीं आते बल्कि पैसिव यानि दूर से धुंआ निगलने वाले किशोर भी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। 
विज्ञापन

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें