फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरी लंकेश मर्डर: CM ने SIT को दिए जांच के आदेश, गृह मंंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट

Wed, 06 Sep 2017 01:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
गौरी लंकेश
विज्ञापन
वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश को मंगलवार रात बंगलूरू में उन्हीं के घर के बाहर गोली मार दी गई, जिससे उनकी मौत हो गई। शुरुआती जांच में पता चला कि उन पर सात बार गोली चलाई गई, जिसमें से उन्हें तीन लगीं थीं। कर्नाटक पुलिस के मुताबिक, 55 वर्षीय गौरी कार से घर लौटकर गेट खोल रही थीं तभी बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने उनपर गोलियां बरसा दीं। 
विज्ञापन


गौरी को तीन गोलियां लगीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मकान परिसर में दीवार पर चार गोलियों के निशान मिले हैं। राजनीतिक हलकों में भी उनकी हत्या की निंदा की जा रही है। वहीं गौरी के भाई सहित कुछ लोग इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। बंगलूरू के टाउन हाल में पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के विरोध में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। 
  Karnataka: Protest at Town Hall in Bengaluru against killing of senior journalist #GauriLankesh pic.twitter.com/MrE0POZvBw — ANI (@ANI) September 6, 2017
विज्ञापन

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी गौरी लंकेश की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि वह हाल ही में उनकी मुलाकात गौरी से हुई थी, लेकिन उन्होंने कभी किसी तरह की असुरक्षा के बारे में बात नहीं की। 
  She met me recently but never spoke about any threats: Karnataka CM Siddaramaiah on #GauriLankesh pic.twitter.com/IGikNhBsa8 — ANI (@ANI) September 6, 2017
साथ ही उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। 
Instructed case must be taken seriously & be investigated by special team. Constituted SIT headed by senior officer: K'taka CM #GauriLankesh pic.twitter.com/of5lVBKg4e — ANI (@ANI) September 6, 2017
उन्होंने बताया कि दो लोगों ने गौरी के खिलाफ फेसबुक पर पोस्ट डाला था, हम उनसे पूछताछ कर रहे हैं।
  2 people posted something on Facebook (against #GauriLankesh) and we are questioning them: Karnataka CM — ANI (@ANI) September 6, 2017   Similar weapons used in Kalburgi, Pansare & Dabholkar killings, in this case we don't know yet so can't draw link-Karnataka CM #GauriLankesh — ANI (@ANI) September 6, 2017
वहीं गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गृह सचिव से पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के मामले में कर्नाटक सरकार से रिपोर्ट लेने के निर्देश दिए हैं।
Home Minister Rajnath Singh instructs Home Secretary to seek report on murder of journalist #GauriLankesh from Karnataka Govt. — ANI (@ANI) September 6, 2017
विज्ञापन

राहुल गांधी ने बीजेपी आरएसएस पर लगाया आरोप

राहुल गांधी
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शोक जताते हुए कहा कि सच कभी खामोश नहीं हो सकता, गौरी हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगी। उन्होंने गौरी लंकेश की मौत का आरोप आरएसएस-बीजेपी पर लगाया है। उन्होंने कहा कि जो भी बीजेपी-आरएसएस के खिलाफ बोलता है, उसे पीटा जाता है, उसपर हमला किया जाता है और मार डाला जाता है।  Anybody who speaks against ideology of BJP-RSS is pressured, beaten, attacked and even killed: Rahul Gandhi #GauriLankesh pic.twitter.com/V2h7vnXClk — ANI (@ANI) September 6, 2017


साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री से बता की है। इस मामले में जो भी दोषी हैं, उन्हें सजा जरूर मिलेगी।  Spoke to CM (of Karnataka) & mentioned that people who did this must be caught & punished: Rahul Gandhi #GauriLankesh pic.twitter.com/CNH2u1U84i — ANI (@ANI) September 6, 2017
The truth will never be silenced. Gauri Lankesh lives on in our hearts. My condolences &love to her family. The culprits have to be punished — Office of RG (@OfficeOfRG) September 5, 2017
PM is a skilled Hindutva politician. Unke shabdo mein 2 meanings hote hain. Unke base ke liye ek hota hai, baaki duniya ke liye alag: RG pic.twitter.com/Hy4dCp50J7 — ANI (@ANI) September 6, 2017


वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी पत्राकार और लेखक गौरी लंकेश की मौत पर दुख व्यक्त किया है।  Condemn killing of senior journalist Gauri Lankesh. Hope speedy investigation is conducted & justice delivered. Condolences to the family. — Smriti Z Irani (@smritiirani) September 6, 2017


गौरी की मौत पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि गौरी लंकेश की मौत का दुख है। भारत ऐसा देश नहीं बन सकता जहां पत्रकार की आवाज को गोलियों के बंद किया जाए। उनकी आवाज हमेशा जिंदा रहेगी।  Saddened by the murder of #GauriLankesh. India wasn't supposed to be a country where journalists are silenced by bullets. Her voice rings on — Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) September 5, 2017
Strongly condemn the attack and assassination of #GauriLankesh . Her demise has left a void in the world of journalism pic.twitter.com/DXdJzkBsf9 — Sachin Pilot (@SachinPilot) September 5, 2017
केंद्रीय मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने काह कि कर्नाटक सरकार को गौरी लंकेश का केस सीबीआई को सौंप देना चाहिए।  Karnataka Government should hand over the case to CBI- D. V. Sadananda Gowda,Union Minister on #GauriLankesh pic.twitter.com/LnHccubP4n — ANI (@ANI) September 6, 2017  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें