09:43 AM, 11-Oct-2019
यह है मोदी-जिनपिंग की मुलाकात का पूरा शेड्यूल
1- चीनी राष्ट्रपति दोपहर 2.00 बजे चेन्नई हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और होटल जाएंगे।
2- शाम 5.00 बजे प्रधानमंत्री मोदी उनको तीन ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा पर लेकर जाएंगे।
3- प्रधानमंत्री मोदी और जिनपिंग शोर टेंपल जाएंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रम देखेंगे।
4- शोर टेंपल लॉन में बैठकर ही प्रधानमंत्री मोदी और शी जिनपिंग बातचीत करेंगे।
5- प्रधानमंत्री मोदी शोर टेंपल परिसर में ही चीनी राष्ट्रपति के लिए डिनर आयोजित करेंगे।
6- शनिवार सुबह दोनों नेता फिशरमैंस कोव रिजॉर्ट में अकेले बातचीत करेंगे।
7- इसके बाद भारत और चीन के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत होगी।