दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में उज्बेकिस्तान की महिला के साथ पांच लोगों ने गैंगरेप करने के पहले उसकी पिटाई की और कपड़े फाड़ डाले। इसके बाद वह बेहोश हो गई। पीड़िता का कहना है कि उसने घटना के समय इसकी शिकायत डर और सदमे की वजह से नहीं की। दक्षिण जिले के वसंतकुंज इलाके में उज्बेकिस्तान की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है।
यूपी के भदोई में बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को गोलियों से भूना, पुलिस ने व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया है।
UP: Trader shot at by bike borne assailants in Bhadohi, admitted to hospital
— ANI UP (@ANINewsUP) March 15, 2017
विश्व सिंधी कांग्रेस से जुड़े लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जिनेवा में यूएन हेडक्वार्टर के सामने प्रदर्शन किया।
Activists of World Sindhi Congress protest against Pakistan outside UN in Geneva pic.twitter.com/4dkpYupuAG
— ANI (@ANI_news) March 15, 2017
मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने छह चीनी नागरिकों को 6.176 किलोग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सोने की कीमत बाजार में 1.85 करोड़ रुपये है। यह चेन, पेंडेंट और बकल के रुप में था।
Mumbai: AIU CSI Airport arrested 6 Chinese nationals with 6.176 Kgs crude gold worth Rs. 1.85 crore in the form of chain, pendant & buckle. pic.twitter.com/AAcU7W5Z6s
— ANI (@ANI_news) March 15, 2017
कैबिनेट ने नेशनल हेल्थ पॉलिसी को अपनी मंजूरी दे दी है।
National Health Policy has been approved by Union cabinet: Govt sources
— ANI (@ANI_news) March 15, 2017
पंजाब में कल कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ में नवजोत सिंह सिद्धू , मनप्रीत बादल और चरणजीत चन्नी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे।
Navjot Sidhu, Manpreet Badal,Charanjit Channi among the MLAs who would be taking oath as ministers tomorrow #Punjab pic.twitter.com/O7FPMM1GYk
— ANI (@ANI_news) March 15, 2017
केंद्रीय कैबिनेट ने 50 लाख कर्मचारियों के लिए 2 फीसदी अतिरिक्त महंगाई भत्ता देने की मंजूरी दे दी है। यह एक जनवरी 2017 से लागू होगा।
Cabinet approves additional 2% Dearness Allowance / Dearness Relief due from January, 2017.
— ANI (@ANI_news) March 15, 2017
इसके अलावा कैबिनेट ने ट्रिपल आईआईटी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) बिल 2017 को अपनी मंजूरी दे दी है। इससे निजी कालेज भी अब ट्रिपल आईआईटी खोल सकेंगे।
#Cabinet approves Indian Institutes of Information Technology (Public- Private Partnership) Bill, 2017.
— ANI (@ANI_news) March 15, 2017
कैबिनेट ने आंध्र प्रदेश के लिए विशेष सहायता देने, नेशनल हाईवे-2 के हंडिया-वाराणसी सेक्शन को छह लेन में बदलने की मंजूरी दे दी है।
#Cabinet: CCEA approves six laning of Handia-Varanasi section of NH-2 in Uttar Pradesh.
— ANI (@ANI_news) March 15, 2017
पाकिस्तान द्वारा गिलगित-बालिस्तान को पांचवा राज्य घोषित करने के मुद्दे पर केंद्र ने गंभीरता से लिया है। विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह ने कहा कि केंद्र इस मामले पर नजर रख रहा है और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस पर जवाब देंगे।
We will study it, our MEA spokesperson will give the response: MoS MEA VK Singh on Pakistan set to declare Gilgit-Baltistan a province. pic.twitter.com/qbrFOhNOuL
— ANI (@ANI_news) March 15, 2017
तीन तलाक के मुद्दे पर शिया समुदाय विरोध में आ गया है। शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि हमें तीन तलाक कतई मंजूर नहीं है और यह इस्लाम के विरुद्ध है। कुछ लोगों ने धर्म का मजाक बना रखा है।
Triple talaq is totally unacceptable & its not Islam.Some ppl have turned religion into a joke:Maulana Yasoob Abbas,Shia Personal Law Board pic.twitter.com/8VFflU2OxP
— ANI (@ANI_news) March 15, 2017
उत्तराखंड में उत्तरकाशी से हरिद्वार जा रही कैब के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। हादसा चंबा-धरासू रोड पर हुआ।
Uttarakhand: Two died as cab going to Uttarkashi from Haridwar fell into gorge at Chamba-Dharasu road.
— ANI (@ANI_news) March 15, 2017
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने हांगकांग से आए एक यात्री के पास से 10 किलो सोना पकड़ा।
Customs at Delhi airport seized 10 kg gold from a passenger with Indian passport who came from Hong Kong. pic.twitter.com/805aq075C3
— ANI (@ANI_news) March 15, 2017
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक संसदीय लाईब्रेरी में शुरू हुई। इस बार पीएमओ के बजाए बैठक संसद भवन के पुस्तकालय बिल्डिंग में हो रही है।
Union Cabinet meeting begins in Parliament library
— ANI (@ANI_news) March 15, 2017
भाजपा ने अपने लोकसभा सदस्यों के लिए मार्च 16,17 और 20 को उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी कर दिया है।
BJP issues three line whip in Lok Sabha for March 16, March 17 & March 20. pic.twitter.com/QsN1jqbgVD
— ANI (@ANI_news) March 15, 2017
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने एक बार फिर से पाकिस्तान को जम्मू-कश्मीर में मानवअधिकारों के हनन पर जमकर लताड़ लगाई हैं। भारत ने कहा कि जम्मू-कश्मीर उसका आंतरिक मामला है और पाकिस्तान को कोई हक नहीं बनता है कि वो इसे अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उठाए।
Once again Pak delegation has chosen to misuse Human Rights Council to make fallacious references about internal matters of J&K: India at UN
— ANI (@ANI_news) March 15, 2017
भारत ने आगे कहा कि पाकिस्तान ने अवैध रुप से कश्मीर के एक बड़े हिस्से पर अपना कब्जा कर रखा है। वहां से पाकिस्तान आतंकियों को मदद करता है जिससे हम अपने राज्य के नागरिकों के मानव अधिकारों को सुरक्षित रखने में मुश्किल आ रही है।
Pakistan's continued support for terror groups in J&K is main challenge to protecting human rights of our citizens in the state: India at UN
— ANI (@ANI_news) March 15, 2017
भारत ने कहा कि पाकिस्तान विश्व में आतंकवाद की फैक्ट्री बन गया है। इसके साथ ही वो अपने ही लोगों से अलग हो गया है, क्योंकि अल्पसंख्यकों के साथ बुरा बर्ताव अभी भी जारी है।
Apart from becoming world's terrorism factory, Pak has also alienated it's own ppl through continued mistreatment of minorities: India at UN pic.twitter.com/y4cwf2U3iT
— ANI (@ANI_news) March 15, 2017
लुधियाना में आइस फैक्ट्री से लीक हुई अमोनिया गैस, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड
लुधियाना में बंद पड़ी एक आइस फैक्ट्री से अमोनिया गैस लीक हो गई है, जिससे आस-पास के लोगों की तबीयत खराब होने लगी। मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंच गई है और स्थिति को संभाल लिया है।
Ludhiana: Ammonia gas leak from abandoned ice factory, residents complained of headache and eye irritation, situation under control now. pic.twitter.com/od1WxV9Ycs
— ANI (@ANI_news) March 15, 2017
गुवहाटी-मुंबई एक्सप्रेस और सिलिगुड़ी जा रही एक बस से डिपार्टमेंट ऑफ रेवन्यु इंटेलीजेंस ने सात लोगों को 5.15 करोड़ रुपये के 17 किलो सोने के साथ पकड़ा
DRI apprehends 7 persons with 17.4675 Kgs of gold worth 5.15 cr from Guwahati Mumbai express on March 14 & a Siliguri bound bus on March 15. pic.twitter.com/WCo0btbu17
— ANI (@ANI_news) March 15, 2017
भाजपा संसदीय दल की बैठक गुरुवार को सुबह 9.30 बजे होगी। इस बैठक में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में सीएम का चेहरा कौन होगा इसका फैसला किया जाएगा।
BJP parliamentary party meeting to be held tomorrow at 09:30 am.
— ANI (@ANI_news) March 15, 2017
मणिपुर में एन बिरेन सिंह ने राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर चार्ज लिया।
Nongthombam Biren Singh takes charge as the new CM of #Manipur. pic.twitter.com/rASKzlDJAh
— ANI (@ANI_news) March 15, 2017
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में मौजूद गोपालपुर चिड़ियाघर से 3 चीते भाग निकले हैं। वन विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए एफआईआर रजिस्टर्ड की है, क्योंकि उनके पिंजरों को काटा गया है।
Kangra (Himachal Pradesh): 3 leopards escape from Gopalpur zoo. Wildlife department declares alert, registers FIR as the cage had been cut. pic.twitter.com/ImxCBdmZxN
— ANI (@ANI_news) March 15, 2017
समाजसेवी अन्ना हजारे ईवीएम से मतदान कराने के पक्ष में दिखे हैं। अन्ना ने कहा कि जहां पूरी दुनिया आगे बढ़ रही है और हम फिर से बैलेट पेपर के जरिए मतदान कराने की बात कर रहे हैं।
World is progressing at a fast rate and here we are discussing of going back in time to ballot papers: Anna Hazare pic.twitter.com/3ChK2olIDo
— ANI (@ANI_news) March 15, 2017
दिल्ली की एक अदालत आईएनएलडी नेता अजय चौटाला के डीए केस को दिल्ली से ट्रांसफर करने की याचिका पर गुरुवार को फैसला सुनाएगा।
Delhi court deferred it's order for tomorrow on INLD leader Ajay Chautala's plea seeking transfer of DA case against him to another court pic.twitter.com/Du5z2eF8JP
— ANI (@ANI_news) March 15, 2017
भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन ब्लास्ट मामलें की जांच को मध्य प्रदेश एटीएस ने एनआईए को ट्रांसफर कर दिया है। एटीएस ने इस संबंध में केस डायरी और अन्य डॉक्युमेंट्स सौंप दिए हैं। अब इस मामले की जांच एनआईए करेगा।
Bhopal: ATS handed over case diary & other related documents to NIA in Bhopal-Ujjain passenger train blast. pic.twitter.com/CIHfliqAIZ
— ANI (@ANI_news) March 15, 2017
भाजपा के विधायक सिद्धार्थ कुंसालियंकर गोवा विधानसभा के प्रोटम स्पीकर बने। राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
Sidharth Kuncalienker, BJP MLA from Panaji sworn in as Protem Speaker for Goa Assembly floor test. pic.twitter.com/WMkzlsP4Lg
— ANI (@ANI_news) March 15, 2017
जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी नेता यासीन मलिक और सयैद अली शाह गिलानी को मनी लॉंड्रिंग और फेमा के कई केसों में संलिप्ता के चलते ईडी ने समन भेजा।
Separatists Yasin Malik & SAS Geelani summoned by Enforcement Directorate in different money laundering & FEMA cases.
(file pics) pic.twitter.com/7vHnZFkpEy
— ANI (@ANI_news) March 15, 2017
त्रिपुरा के शिक्षा मंत्री तपन चक्रबर्ती के निजी सुरक्षा गार्ड ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।
Personal guard of Tripura Education Minister Tapan Chakraborty allegedly commits suicide by shooting himself.
— ANI (@ANI_news) March 15, 2017
नजीब गुमशुदगी मामलाः दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने छात्रों की याचिका पर अपना फैसला 20 मार्च तक के लिए सुरक्षित रखा। छात्रों ने पुलिस द्वारा लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने के विरुद्ध याचिका दायर कर रखी है।
JNU student Najeeb case: Delhi court reserved order for March 20 on students' plea against police move to conduct lie detector test on them. pic.twitter.com/enfXzXWanS
— ANI (@ANI_news) March 15, 2017
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में जारी आतंकी मुठभेड़ में तीन आतंकियों को ठेर कर दिया गया है।
#UPDATE Kupwara, J&K encounter ends; three terrorists killed.
— ANI (@ANI_news) March 15, 2017
राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित हो गई है।
Rajya Sabha adjourned till tomorrow
— ANI (@ANI_news) March 15, 2017
राजस्थान के बाड़मेर जिले में शिवकर कुड़ला गांव में एक सुखोई-30 MKI विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हालांकि दोनों पायलट सुरक्षित है। पहले इस तरह की खबर आई थी कि जो विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है वो मिग-21 था।
#Correction Rajasthan: Sukhoi-30MKI crashes in Shivkar Kudla village in Barmer. Both pilots ejected safely pic.twitter.com/yIKJtrXsgR
— ANI (@ANI_news) March 15, 2017
Rajasthan: MiG-21 crashes in Shivkar Kudla village in Barmer. Pilot is safe
— ANI (@ANI_news) March 15, 2017
वाराणसी में योगी आदित्यनाथ को यूपी का अगला मुख्यमंत्री बनाने के लिए समर्थकों ने हवन किया।
Varanasi(UP): Supporters of Yogi Adityanath perform Hawan praying that he be made CM of Uttar Pradesh. pic.twitter.com/tLxJtTH9Fp
— ANI UP (@ANINewsUP) March 15, 2017
ऑगस्ता वेस्टलैंड केस में दिल्ली हाईकोर्ट ने 12 अप्रैल तक जमानत निरस्त करने के मामले पर टाली सुनवाई
Agusta Westland case: Delhi High Court adjourns bail cancellation hearing for 12 April pic.twitter.com/ACuspT08lt
— ANI (@ANI_news) March 15, 2017
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने रांची में कल से शुरू जाने वाले टेस्ट से पहले सिर्फ क्रिकेट पर ध्यान देने के लिए कहा। कोहली ने कहा कि 'ब्रेन फेड' जैसे मुद्दे पहले भी बहुत लंबे खींचे जा चुके हैं। अब सिर्फ क्रिकेट पर ध्यान देने की जरूरत
ईवीएम में गड़बड़ी के आरोप पर केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू ने कहा, "पार्टियों को शालीनता से हार स्वीकार करनी चाहिए। जब आप जीतते हैं तो ईवीएम ठीक है, मगर हारते हैं तो ईवीएम को दोष देते हैं।" इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बसपा प्रमुख मायावती ने ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया था।
उत्तरप्रदेश और उत्तारखंड में प्रचंड जीत पर फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसो ओलांद और कतर शासक शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। दोनों ट्वीट कर दिया शुभकामना संदेश।
सतलुज-यमुना लिंक नहर के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे इंडियन नेशनल लोक दल (आईएनएलडी) के कार्यकर्ताओँ पर पुलिस का लाठीचार्ज
जेएनयू छात्र की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की एफआईआर। धारा 306 और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज।
भोपाल की मॉडर्न ब्रेड फैक्ट्र में लगी भीषण आग। फायर ब्रिगेड़ की 20 गाड़ियां पहुंची।
कानपुर के शिवराजपुर इलाके में अमोनिया गैस लीक के बाद हुए धमाके में इमारत ढही। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं, राहत कार्य जारी
नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के य. जॉयुकमार सिंह ने मणिपुर के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। भाजपा के साथ गठबंधन में बनी है सरकार।
करीब 2 दशकों के बाद पाकिस्तान ने जनगणना की शुरुआत की। उच्च स्तरीय सुरक्षा के बीच इस प्रक्रिया के लिए 3 लाख लोगों की नियुक्ति की गई है। पाकिस्तान में आखिरी बार 1998 में हुई थी जनगणना।
बहुमत साबित करने से पहले भाजपा विधायक सिद्धार्थ कुन्कालियंकर को गोवा विधानसभा का अस्थायी स्पीकर बनाया गया। राज्यपाल आज दिलाएंगे शपथ।
बजट सत्र के दौरान कर्नाटक सरकार ने शराब से अतिरिक्त कर हटाए। साथ ही बीयर, वाइन और फेनी से वैट हटाया गया।
एन. बिरेन सिंह ने इम्फाल में ली मणिपुर के मुख्यमंत्री पद की शपथ। पहली बार मणिपुर में बनी भाजपा सरकार।
विद्रोह के 6 साल बाद सीरीया के राष्ट्रपति बशर-अल-असद सुरक्षित हैं। हालांकि, सीरिया अब एक रणभूमि बन गया है, मगर सीरियाई सरकार ने जीत हासिल करना शुरू कर दिया है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने अपने पद से इस्तीफा देने के पेशकश की।
शशांक मनोहर ने नीजी कारणों के चलते आईसीसी के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा। इससे पहले बीसीसीआई के अध्यक्ष रह चुके हैं मनोहर।
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि हमें 31 फीसदी वोट मिले। जनता को अब भी हम पर विश्वास है। आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो बाहर से आकर हमारे घर में डेरा लगाना चाहते थे, जनता ने उन्हें बाहर भेजा।
बंगलूरू में 'नम्मा कैंटीन' के लिए कर्नाटक सरकार देगी 100 करोड़ रुपये। 5 रुपए में नाश्ता तथा 10 रुपए में मिलेगा दोपहर और रात का खाना।
विदेश मंत्री सुष्मा स्वराज ने कहा कि भारत सरकार लगातार अमेरिकी सरकार के साथ संपर्क में है। दुनिया के किसी भी कोने में भारतीयों पर संकट होने पर सरकार की चुप्पी संभव नहीं। पीड़ित परिवारों के साथ लगातार संपर्क में है सरकार। नीजी रूप से भी विदेश मंत्री ने मामले की निगरानी कर रही हैं।
विदेश मंत्री सुष्मा स्वराज ने संसद में अमेरिका में भारतीयो पर हो रहे हमलों पर बयान दिया। मृतकों के परिजन से बात की। साथ ही उच्च स्तरीय अमेरिकी अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखने की आशवासन दिया।
जेएनयू छात्र मुत्थुकृष्णन की कथित आत्महत्या मामले में दिल्ली पुलिस आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में दर्ज करेगी एफआईआर
गैंगरेप के आरोप में आज लखनऊ से गिरफ्तार हुए यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति ने अपने नार्को टेस्ट की मांग की। प्रजापति को आज कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है।
गोवा के कांग्रेस नेता और विधायक विशवजीत राणे का कहना है कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि राहुल गांधी उनकी बातों जवाब देंगे। यदि वो ऐसा नहीं करते तो वो और कुछ अन्य नेता सोचेंगे कि पार्टी में रहना ठीक होगा या नहीं।
बसपा प्रमुख मायावती ने सवाल उठाया कि भाजपा ने मुस्लिम महिलाओँ को टिकट क्यों नहीं दिया। मायावती ने कहा कि यदि मोदी सरकार मुस्लिमों की शुभचिंतक है तो 20-25 टिकट तो उन्हे देती। उन्होंने कहा कि 2019 में दोबारा आने पर मोदी सरकार आरक्षण खत्म कर देंगे।
उत्तर प्रदेश के चुनावों में करारी हार के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए भाजपा की जीत को लोकतंत्र की हत्या बताया। मायावती ने कहा कि यूपी में धांधली की जीत हुई है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि EVM से छेड़छाड़ को संभव है। केजरीवाल ने EVM पर उठाए सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव आयोग को VVPAT मशीनों से निकली पर्चियां गिनकर जांच करनी चाहिए।
अरविंद केजरीवाल ने EVM में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से मामले की जांच की मांग की। केजरीवाल ने कहा कि लोगों के मन में चुनाव को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। केजरीवाल ने 'आप' के वोट भाजपा-अकाली गठबंधन के ट्रांसफर का लगाया आरोप
पंजाब चुनावों में आम आदमी पार्टी की हार के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने नतीजों पर उठाए सवाल।
कोल्हापुर में अज्ञात लोगों ने बीती रात 10.30 बजे पद्मावती के सेट पर आग लगाई, संजय लीला भंसाली सुरक्षित
प्लेन में तकनीकी खराबी के बाद दिल्ली लौटे अमित शाह, एन. बिरेन सिंह के शपथ समारोह में शामिल होने इम्फाल जा रहे थे।
मुख्यमंत्री की रेस के सवाल पर बोले राजनाथ सिंह। सारे कयासों को व्यर्थ और निराधार बताया।
कांग्रेस के दिग्गज नेता ने सत्यव्रत चतुर्वेदी ने कहा कि पार्टी को दशा और दिशा बदलने की जरूरत। कांग्रेस को जमीन से जुड़ी राजनीति करने वाले लोग चाहिए। हार के बाद भी वापसी की जा सकती है। पार्टी में बदलाव होने की बातें सुनते आ रहे हैं, मगर अब बदवाल हुआ तो 'देर आए, दुरुस्त आए'
गैंगरेप के आरोपी पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने 14 दिनों को न्यायिक हिरासत पर भेजा।
हार के बाद रामगोपाल यादव ने कहा, 'जनता ने भाजपा को जिता दिय, हमें हरा दिया। अब इस पर हम क्या कहें'
मृतक मुत्थुकृष्णन के परिजनों से मिलने एम्स पहुंची केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण। कथित रूप से आत्महत्या करने वाला मुत्थुकृष्णन जेएनयू का छात्र था।
संदिग्ध सूटकेस मिलने के बाद अमृतसर हवाई अड्डे पर कामकाज बंद। पार्किंग में मिले इस सूटकेस में बम होने का शक। जांच के लिए बॉम्ब स्क्वॉड रवाना।
चित्रकूट-कपड़ें की तीन दुकानों में लगी भीषण आग।कर्वी कोतवाली के शंकर बाजार इलाके की घटना।
कुपवाड़ा में सेना ने एक और आतंकी को मार गिराया। अब तक कुल 2 आतंकी ढ़ेर, मुठभेड़ जारी
दक्षिण चीन समुद्र में बढ़ती हलचल के बाद ताइवान ने चीन की सेना से बढ़ते खतरे का आशंका जताई, अमेरिका की नीति को बताया अस्पष्ट
गायत्री प्रजापति को मेडिकल टेस्ट के लिए अस्पताल ले जाया गया। गैंगरेप के सभी 7 आरोपी गिरफ्तार।
Breaking News: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने एक आंतकी को किया ढेर, मुठभेड़ जारी
आफरीन ने कहा कि वो पहले तो फतवे से डर गईं थी, मगर कई मुस्लिम गायकों ने उन्हें हौंसला दिया। अब कभी संगीत नहीं छोड़ेंगी नाहिद आफरीन
इलाहबाद में ट्रेनिंग के दौरान तकनीकी खराबी के चलते क्रैश हुआ भारतीय वायुसेना का चेतक हेलीकॉप्टर। दोनों पायलट सुरक्षित। वायुसेना ने दिया जांच के आदेश
असम के 42 मौलवियों ने युवा गायिका नाहिद आफरीन के खिलाफ फतवा जारी किया। कब्रिस्तान और मस्जिद के नजदीक प्रोग्राम आयोजित करने के चलते जारी हुआ फतवा। आफरीन ने कहा कि उनकी आवााज खुदा का तोहफा है, जिसका सही इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
चीनी प्रधानमंत्री ने माना, अमेरिका के साथ व्यापार युद्ध नहीं चाहते चीन के नेता। रिश्तों में सुधार की जताई उम्मीद।
यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति गिरफ्तार। रेप केस में फंसे प्रजापति लखनऊ में पकड़े गए। कई दिनों से फरार प्रजापित निवर्तमान अखिलेश सरकार में मंत्री थे, मगर इस चुनाव में वो अमेठी से हार गए। चुनाव प्रचार के दौरान उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई, जिसके बाद वो फरार हो थे।
#FLASH Rape accused Gayatri Prajapati arrested from Lucknow pic.twitter.com/xhxCb8Ht88
— ANI UP (@ANINewsUP) March 15, 2017
बलूच नेता एएस दाउद ने कहा कि 1-2 बार पाकिस्तान ने औरतों को प्रता़ड़ित किया और हेलीकॉप्टर से पहाड़ों पर लाशें फेंकी।
गोवा के कानाकोना बीच के नजदीक 28 वर्षीय आयरिश महिला का शव बरामद, 1 संदिग्ध गिरफ्तार
कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की है खबर
11 साल की पाकिस्तानी लड़की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जीत पर दी बधाई। दोनों देशों के बीत 'शांति' की ओर ध्यान देने के लिए किया निवेदन
मणिपुर के इम्फाल अमित शाह समेत कई भाजपा नेताओं का आज होने वाला रोड शो स्थगित
अमेरिका के टेक्सास में ट्रांसजेंडर 'बाथरू बिल' को राज्य सीनेट में प्रारंभिक मंजूरी मिली। हालांकि, कई दिक्कतें अब भी बरकरार।