फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोल्वो बस में छुपाकर रखी गईं 180 शराब की पेटियां जब्त

Wed, 23 Mar 2016 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखीमपुर

सार

  • हरदोई के एक शराब तस्कर का नाम सामने आया
  • शराब की कीमत करीब 20 लाख रुपये
विज्ञापन
बस - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर में पसगवां पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर हरियाणा के झज्झर से तस्करी कर लाई जा रही 180 पेटी अंग्रेजी शराब वोल्वो बस से बरामद की है। पुलिस ने मौके से बस चालक और क्लीनर को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


शराब को हरदोई के पिहानी भेजा जा रहा था, जहां से पड़ोसी जिलों सीतापुर, लखीमपुर, लखनऊ और शाहजहांपुर में सप्लाई की जानी थी। एसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि पसगवां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरियाणा के झज्झर से अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप तस्करी कर दिल्ली की निजी बस सर्विस की वोल्वो बस से लाई जा रही है। पुलिस ने बस को पकड़ने के लिए टीम लगाई।

मंगलवार को जेबीगंज में उदयपुर मोड़ पर करीब एक बजे वोल्वो बस को रोका गया तो बस चालक और क्लीनर ने भागने का प्रयास किया लेकिन पीछा कर पकड़ लिया गया। बस में कोई सवारी नहीं बैठी थी। पकड़े गए दोनों लोगों की पहचान चालक वीरसिंह निवासी जफरपुर जिला नवाजगढ़ दिल्ली और रत्नेश निवासी मोहल्ला मुरीदखानी थाना पिहानी हरदोई के तौर पर हुई।
विज्ञापन


पकड़े गए लोगों ने हरदोई के पिहानी निवासी जयप्रकाश गुप्ता के पास शराब ले जाने की बात बताई है। बस की तलाशी में तहखाने में छिपाकर रखी गई 180 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बताते हैं कि पिहानी में शराब का स्टाक किया जाता है और वहां से आसपास के जिलों में सप्लाई की जाती है।

आबकारी निरीक्षक वीके निमेष भी मौके पर पहुंचे और शराब का परीक्षण किया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान भेजा है। एसपी ने पसगवां पुलिस टीम को पांच हजार रुपये और डीआईजी ने 10 हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें