फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नेपाल से रिश्तों की जगह कोई और देश नहीं ले सकता'

Wed, 23 Mar 2016 01:49 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Youtube Grab
विज्ञापन
चीन के साथ ट्रांजिट ट्रीटी समेत दस समझौते करने पर भारत ने नेपाल को आडे़ हाथों लिया है। भारत ने कहा है कि नेपाल के साथ जो खास  रिश्ता है उसकी जगह कोई और देश नहीं ले सकता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा, ‘नेपाल जमीन से घिरा देश है।
विज्ञापन


नेपाल विकल्पों को चुनने के लिए स्वतंत्र है मगर कोई देश नेपाल के भारत के साथ रिश्तों की जगह नहीं ले सकता है। क्योंकि यह रिश्ता भौगोलिक के साथ-साथ एक दूसरे के लोगों के आपसी संपर्कों पर आधारित है।’ उन्होंने कहा कि नेपाल का भारत के साथ पुराना रिश्ता है।

उसकी सीमाएं, साझा इतिहास, भूगोल और लोगों के आपसी संपर्क, सुरक्षा और आर्थिक रिश्ते भारत से जुडे़ हुए हैं। विकास स्वरूप ने कहा कि नेपाल की दो-तिहाई कारोबार भारत से जुड़ा हुआ है और लाखों नेपाली भारत में रहते या फिर काम करते हैं। उल्लेखनीय है कि नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली जब भारत आए थे तो उन्होंने कहा था कि नेपाल कभी भारत या चीन कार्ड नहीं खेलेगा। ओली इस वक्त चीन के दौरे पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें