फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Liquor Scam: 'CBI-ED के 300 से ज्यादा अधिकारी 24 घंटे लगे हुए ...कुछ नहीं मिला', छापेमारी पर केजरीवाल का तंज

Fri, 07 Oct 2022 10:05 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली, पंजाब व हैदराबाद के 35 ठिकानों पर छापेमारी की है। 
विज्ञापन
सीएम अरविंद केजरीवाल व मनीष सिसोदिया(फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के कथित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय का शिकंजा कसता ही जा रहा है। खबर है कि ईडी अधिकारियों ने आज सुबह-सुबह दिल्ली समेत तीन राज्यों में बड़ी छापेमारी की है। दिल्ली के अलावा पंजाब व हैदराबाद के 35 ठिकानों पर ईडी छापेमारी चल रही है। 

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि ईडी के अधिकारी दिल्ली, पंजाब और हैदराबाद में 35 स्थानों पर छापेमारी कर रहे हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि कुछ शराब वितरकों, कंपनियों और उनसे जुड़ी संस्थाओं की तलाशी ली जा रही है। ईडी इस मामले में अब तक 103 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। 

केजरीवाल ने किया पलटवार 
ईडी की छापेमारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पलटवार किया है। उन्होंने ट्वीट किया, "500 से ज्यादा रेड, 3 महीनों से सीबीआई व ईडी के 300 से ज्यादा अधिकारी 24 घंटे लगे हुए हैं, एक मनीष सिसोदिया के खिलाफ सबूत ढूंढने के लिए। कुछ नहीं मिल रहा, क्योंकि कुछ किया ही नहीं। अपनी गंदी राजनीति के लिए इतने अधिकारियों का समय बर्बाद किया जा रहा है। ऐसे देश कैसे तरक्की करेगा?"
विज्ञापन

 

बता दें, पिछले महीने प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में बड़ी कार्रवाई की थी। ईडी की टीम ने इस चर्चित मामले में शराब कारोबारी समीर महेंद्रु को गिरफ्तार किया था। इससे पहले सीबीआई ने इसी मामले में इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ऑनली मच लाउडर के पूर्व सीईओ विजय नायर को गिरफ्तार किया था। 

वहीं इस मामले में सीबीआई ने मनीष सिसोदिया समेत आठ आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी किया है। एफआईआर में कुल नौ लोग नामजद हैं, जिनमें सिर्फ पेरनोड रिकार्ड के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज राय के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी नहीं किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें