गुजरात में एशियाई शेरों का निवास स्थान है। गुजरात में 2020 में उनकी जनसंख्या में 29 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो 2015 में 523 की तुलना में 2020 में 674 हो गई थी।
गुजरात के अमरेली जिले के वावडी गांव में एक लड़के को मार डाला। वन विभाग के एक अधिकारी ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये घटना मंगलवार शाम की है। उन्होंने बताया कि मृतक का परिवार मध्य प्रदेश का रहने वाला है।
विज्ञापन
रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर योगराज सिंह राठौड़ ने घटना के बारे में बताया कि जब शेरनी गांव के बाहरी इलाके में सड़क के एक सुनसान हिस्से से जा रही थी, तभी उसने वहां मौजूद राहुल मेसवानिया पर हमला कर दिया। शेरनी के हमले में राहुल मेसवानिया की मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि मृतक के माता-पिता खेतिहर मजदूर के रूप में काम करते हैं। उन्होंने कहा कि शेरनी को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जा रहे हैं और वन विभाग के कर्मियों द्वारा क्षेत्र की जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि गुजरात में एशियाई शेरों का निवास स्थान है। गुजरात में 2020 में उनकी जनसंख्या में 29 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो 2015 में 523 की तुलना में 2020 में 674 हो गई थी।