फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: छात्र की पीट-पीटकर हत्या के मामले में 12 को उम्रकैद, हाईकोर्ट जाएंगे आरोपी

Sat, 29 Feb 2020 09:20 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

असम में कार्बी-आंग्लांग जिले की एक अदालत ने साढ़े छह साल पहले एक छात्र की पीट-पीट कर हत्या के मामले में सभी 12 अभियुक्तों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके अलावा सभी अभियुक्तों पर दो-दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जिला सत्र न्यायालय ने इससे पहले इन सभी को हत्या का दोषी करार दिया था। 

विज्ञापन


ध्यान रहे कि 25 जून, 2013 को किराए पर विवाद के बाद कुछ आटो रिक्शा चालकों ने 16 साल के झंकार और उसके वकील पिता हरेन सैकिया की पिटाई की थी। आरोप है कि उस समय मौके पर मौजूद होने के बावजूद पुलिस ने इन दोनों को बचाने का कोई प्रयास नहीं किया।

गंभीर रूप से घायल उक्त किशोर ने जुलाई 2013 में एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया था। मार्च, 2018 में इस मामले की सुनवाई शुरू हुई। सजा सुनाए जाने के बाद बचाव पक्ष के वकील मानस सरनिया ने सजा पर असंतोष जताते हुए इसे गुवाहाटी हाईकोर्ट में चुनौती देने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें