अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ही पार्टियों के अंदर ही अपने प्रत्याशियों के खिलाफ उखाड़-पछाड़ का सिलसिला शुरू हो गया है। आगरा के दक्षिणी विधानसभा सीट पर बसपा ने अपना प्रत्याशी तो बदल ही दिया है, सपा में भी अपने लड़ाके को फिर से बदलने की सुगबुगाहट होने लगी है।
इसका आधार कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां का एक पत्र माना जा रहा है। जोकि इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। बता दें पूर्व में समाजवादी पार्टी ने राज्य महिला आयोग की सदस्य रोली तिवारी को दक्षिणी विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया था।
क्षेत्र में उनके होर्डिंग भी लग गए। कार्यकर्ताओं ने उनके लिए चुनावी मशक्कत भी शुरू कर दी। कुछ दिनों पार्टी ने उनका टिकट काटकर पार्षद व सपा महिला सभा की शहर अध्यक्ष क्षमा जैन सक्सेना को इस सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिया।