फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: आज से शुरू होगी तेंदुओं की गिनती, अलग-अलग जगहों पर लगाए जाएंगे 50 कैमरे

Mon, 31 Jan 2022 04:10 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, अमीनगांव (असम)।

सार

प्रखंड के वन अधिकारी सन्नीदेव चौधरी ने बताया कि कैमरा ट्रेपिंग के लिए 24 दिन का समय तय किया गया है। प्रत्येक कैमरे से 7 दिन के अंतराल में डाटा लिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य में पहली बार उत्तरी कामरूप वन प्रखंड के अमीनगांव से 31 जनवरी से तेंदुओं की गिनती शुरू की जाएगी। इसमें वन और गैरवन दोनों इलाके शामिल होंगे। इसके तहत निकटवर्ती इलाकों सिला रिजर्व वन, चांगसारी, निपेर, एम्स आदि में 50 कैमरे लगाए जाएंगे। गिनती के लिए कैमरा मैपिंग तरीका अपनाया जाएगा।

विज्ञापन


प्रखंड के वन अधिकारी सन्नीदेव चौधरी ने बताया कि कैमरा ट्रेपिंग के लिए 24 दिन का समय तय किया गया है। प्रत्येक कैमरे से 7 दिन के अंतराल में डाटा लिया जाएगा। एक सप्ताह चलने वाले कार्यक्रम के दौरान प्रखंड के अधिकारी जिला प्रशासन, पुलिस, ग्रामीणों, शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों और मीडिया से गिनती के संबंध में सुझाव लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें