फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी मंत्रिमंडल के बाद अब 'टीम शाह' की बारी, इन चेहरों को मिलेगी जगह?

Wed, 06 Jul 2016 11:25 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
मोदी-शाह - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
मोदी मंत्रिमंडल के बाद अब सबकी निगाहें भाजपा के केंद्रीय संगठन के विस्तार पर है। मंत्रिमंडल विस्तार की तरह ही पार्टी अध्यक्ष अमित शाह अपनी टीम में टीम मोदी का हिस्सा बनने से चूके नेताओं और चुनावी राज्यों को प्राथमिकता देंगे।
विज्ञापन


इस क्रम में खासतौर पर उत्तर प्रदेश को लेकर विशेष मंथन जारी है। माना जा रहा है कि शाह की टीम में हाल ही में राज्यसभा लाए गए पूर्वी उत्तर प्रदेश के कद्दावर ब्राह्मण नेता , मंत्रिमंडल से हटाए गए रामशंकर कठेरिया को अहम पद दिया जाएगा। इसके अलावा सांसद राजवीर सिंह और योगी आदित्यनाथ को महत्वपूर्ण चुनावी जिम्मेदारी दी जाएगी।

उत्तराखंड से पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक और भगत सिंह कोश्यारी में से एक को अहम जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि संगठन में विस्तार को ले कर विचार विमर्श का दौर करीब-करीब पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कार्यकारिणी में 25 फीसदी नए चेहरे शामिल करने की अनिवार्यता

शाह अपनी टीम में बड़ा बदलाव करने से पहले अरसे से खाली पदों को भरेंगे। वैसे भी संगठन में कई उपाध्यक्ष और महासचिवों के पद खाली हैं। पुरुषोत्तम रुपाला के मंत्री बनने के बाद उपाध्यक्ष का एक और पद खाली है। इसके अलावा कार्यकारिणी में 25 फीसदी नए चेहरे को शामिल करने की अनिवार्यता के कारण इस सिलसिले में भी बातचीत चल रही है।

सूत्रों के मुताबिक टीम शाह के विस्तार में चुनावी राज्यों खासतौर से उत्तर प्रदेश को विशेष तरजीह दी जाएगी। संगठन में बदलाव बेहद छोटे स्तर पर होगा। गौरतलब है कि मंत्रिमंडल विस्तार के सिलसिले में चली विचार विमर्श के लंबे सिलसिले के दौरान केंद्रीय संगठन पर भी बातचीत हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें