कांग्रेस 2017 में कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में करो या मरो की रणनीति पर काम कर रही है। प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस यूपी ही नहीं अन्य राज्यों में भी बतौर प्रचार चेहरे के तौर पर पेश करने का मन बना चुकी है। इसके साथ ही शीला दीक्षित को यूपी चुनाव अभियान समिति का चेयरमैन बनाना पार्टी लगभग तय कर चुकी है।
इसकी घोषणा पार्टी कभी भी कर सकती है। दिल्ली की सत्ता यूपी फतह से ही मिलेगी, इस मकसद से कांग्रेस विधानसभा चुनाव में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कार्यकर्ताओं की मांग और पार्टी के रणनीतिकार प्रशांत किशोर की सलाह के बाद यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद की कोशिश रंग ला रही है।