लोकसभा स्पीकर ने वाजपेयी और मालवीय को किया याद
उधर, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि देश ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में बुनियादी ढांचा परमाणु उर्जा जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की। बिरला सुशासन दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रतिभागियों को संबोधित कर रहे थे।
बिरला ने कहा, वाजपेयी का निर्णायक नेतृत्व कारगिल युद्ध के दौरान दिखा था। उन्होंने कहा, अटल के विजन और निर्णायक नेतृत्व के कारण परमाणु उर्जा से लेकर बुनियादी ढांचे के विकास और दूरसंचार क्रांति, प्रशासनिक सुधार से लेकर ग्रामीण विकास तक हर क्षेत्र में देश का विकास हुआ था।
उन्होंने कहा, वाजपेयी की जंयती ने जनप्रतिनिधियों को अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी सेन निभाने के लिए प्रेरित किया, नागरिकों में जागरूकता बढ़ाई और शासन की जवाबदेही सुनिश्चित की। पूर्व प्रधानमंत्री की जतयंती सुशासन दिवस के रूप में मनायी जा रही है।
बिरला ने मदन मोहन मालवीय को उनकी उनकी जयंती के अवसर पर भारत की शिक्षा व्यवस्था में उनके योगदान और आजादी के आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने के लिए याद किया। लोकसभा स्पीकर ने मालवीय को एक प्रसिद्ध विद्वान, शिक्षा सुधारक, सम्मानित राजनेता और समाज सुधारक बताया। उन्होंने युवाओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।