फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Updates: मुंबई की बहुमंजिला इमारत में लगी आग, दो लोग झुलसे; 17 साल बाद पकड़ा गया डकैती का आरोपी

Wed, 27 Nov 2024 10:36 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

दक्षिण मुंबई इलाके में 22 मंजिला इमारत में लगी आग में महिला दमकलकर्मी समेत दो लोग झुलस गए। डोंगरी क्षेत्र में अंसारी हाइट्स की 14वीं मंजिल पर एक फ्लैट में रसोई गैस सिलिंडर में विस्फोट होने के बाद आग लगी। जो 19वीं मंजिल तक फैल गई। इसमें मांडवी स्टेशन से जुड़ी महिला दमकलकर्मी अंजली अमोल जमदादे और एक अन्य नागरिक नासिर मुनि अंसारी 15 फीसदी तक झुलस गए। दोनों को महाराष्ट्र सरकार के बायकुला स्थित जेजे अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। दोनों की हालत स्थिर है।  

विज्ञापन


अंधेरी इलाके में भी लगी आग
इससे पहले मुंबई के अंधेरी इलाके में बुधवार सुबह एक सात मंजिला रिहायशी इमारत में आग लग गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।  अधिकारियों ने बताया कि अंधेरी (पश्चिम) में चिनचन इमारत की छठी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में सुबह आठ बजकर 42 मिनट पर आग लग गई। दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे आग पर काबू पा लिया गया। घटनास्थल पर कूलिंग ऑपरेशन जारी है। नगर निकाय के एक अधिकारी ने कहा, 'किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।'

उत्तर प्रदेश में डकैती के आरोपी को 17 साल बाद महाराष्ट्र से पकड़ा गया

उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने ठाणे पुलिस के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश में डकैती और लूट के आरोपी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो 2007 से फरार था।

यहां एंटी एक्सटॉर्शन सेल के अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान सतीश बाबूलाल गुप्ता उर्फ सतीश तिवारी के रूप में हुई है, जिसके महाराष्ट्र के ठाणे शहर में वागले एस्टेट इलाके में होने का पता चला और सोमवार शाम को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि गुप्ता उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के अलमापुर गांव का निवासी है और उत्तरी राज्य में डकैती और लूट के दो मामलों में वांछित था। अधिकारी ने बताया कि ठाणे क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल की मदद से उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाकर आरोपी को पकड़ने में सफलता पाई।
 

मुंबई में कार डिवाइडर से टकराई, दो छात्रों की मौत

विलेपार्ले इलाके में वेस्टर्न एक्सप्रेसवे राजमार्ग (डब्ल्यूईएच) पर तेज गति से गुजर रही एक कार के डिवाइडर से टकरा जाने से दो कॉलेज छात्रों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विलेपार्ले पुलिस थाने के अधिकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान स्थानीय कॉलेज में विज्ञान के छात्र सार्थक कौशिक (18) और बीबीए के छात्र जलज धीर (18) के रूप में हुई है, दोनों अपने दोस्तों जेडन जिम्मी और साहिल मेंडा के साथ बाहर घूमने आए थे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब समूह बांद्रा से गोरेगांव लौट रहा था।

अधिकारी ने बताया कि बीबीए प्रथम वर्ष का छात्र मेंडा गाड़ी चला रहा था और कथित तौर पर कार 120-150 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलाई जा रही थी। उन्होंने कहा कि जब वह विले पार्ले (पूर्व) में सर्विस रोड पर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार डिवाइडर से टकरा गई।

मेंडा पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। मेंडा को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह नशे में था या नहीं, इसका पता लगाने के लिए रक्त के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

मुंबई में बंदरों के हमले में दो लोग घायल

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर एक रेलवे कर्मचारी और महालक्ष्मी इलाके में एक हाउसिंग सोसाइटी का एक बच्चा बुधवार को बंदरों के हमले में घायल हो गए, जिसके बाद वन्यजीव बचाव दल ने जानवरों को पकड़ने का प्रयास किया।

एक वन अधिकारी ने बताया कि दोनों घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की रिपोर्ट के बाद, वन कर्मियों और वन्यजीव कल्याण के लिए रेसक्विंक एसोसिएशन के बचाव दल के सदस्यों ने दोनों क्षेत्रों का दौरा किया और बंदरों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

अधिकारी ने बताया कि जानवरों के पकड़े जाने के बाद उनकी चिकित्सकीय जांच की जाएगी और उनका पुनर्वास किया जाएगा। साथ ही उन्होंने लोगों को बंदरों को खाना न खिलाने और उनका पीछा न करने, उन्हें उकसाने या चिढ़ाने की सलाह नहीं दी है। उन्होंने बताया कि छोटे बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को ऐसे क्षेत्रों में अकेले नहीं जाना चाहिए।
विज्ञापन

आरोपी मिहिर शाह को रिहा करने से बॉम्बे हाईकोर्ट का इन्कार

बॉम्बे हाईकोर्ट ने बीएमडब्ल्यू हिट-एंड-रन मामले के मुख्य आरोपी मिहिर शाह को रिहा करने से इन्कार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि उसने मानव जीवन की बिल्कुल भी परवाह नहीं की। वह अपने कृत्य के परिणामों से अवगत था। पूर्व शिवसेना नेता का बेटा 24 वर्षीय शाह हाई-एंड कार चला रहा था। दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई और उसका पति घायल हो गया। सीसीटीवी फुटेज ने पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें