फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: 'आप कौन हैं मुझसे सवाल करने वाली?', परीक्षा में देर से आने वाले छात्र ने शिक्षिका को थप्पड़ मारा

Sat, 07 Feb 2026 06:00 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचमहाल (गुजरात)

सार

Gujarat: गुजरात के पंचमहल जिले में परीक्षा में देरी को लेकर डांट पड़ने पर एक छात्र ने महिला शिक्षक को थप्पड़ मार दिया और बाद में देख लेने की धमकी भी दी। घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई और आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। बाद में कोर्ट से उसे जमानत मिल गई। क्या है पूरा मामला, पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
Student demo, School demo, classroom - फोटो : AI generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के पंचमहल जिले में कक्षा 12 की प्रारंभिक परीक्षा में देर से आने पर मामूली डांट से छात्र गुस्से में आ गया। छात्र ने कथित तौर पर महिला पर्यवेक्षक को इसलिए थप्पड़ मार दिया, क्योंकि उन्होंने उसके व्यवहार पर सवाल उठाए थे। इसके बाद छात्र अपने पिता और कुछ लोगों के एक समूह के साथ विद्यालय परिसर में लौटा। उन्होंने कथित तौर पर शिक्षिका को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। शिक्षिका अकेले रहती हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने घटना को लेकर क्या कहा?
एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना 24 जनवरी की है। सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद बवाल मचा। पुलिस ने आरोपियों की सार्वजनिक रूप से परेड कराई। हालांकि, पुलिस निरीक्षक अंकुर चौधरी ने बताया कि पुलिस ने घटनाक्रम को समझने के लिए अपराध का सीन रीक्रिएट किया। इससे पंचमहल के शहरे कस्बे के एसजे दवे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुई घटना पता चला। तीन फरवरी को प्राथमिकी दर्ज की गई। 

चौधरी ने बताया कि बाद में युवक (18 वर्षीय) को गिरफ्तार किया गया और कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे शुक्रवार को जमानत पर रिहा कर दिया। 

ये भी पढ़ें: रेलवे स्टेशन नहीं अब ‘सिटी सेंटर’, 172 स्टेशनों का मेकओवर हुआ पूरा, जानें क्या हुआ बदलाव
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरा मामला क्या हुआ था?
  • पुलिस ने बताया कि मोहम्मद खान अंसारी नाम का यह छात्र 24 जनवरी को कक्षा 12 की दूसरी प्रारंभिक परीक्षा में देर से पहुंचा।
  • जब शिक्षिका ने देरी का कारण पूछा तो उसने कथित तौर पर पलटवार करते हुए कहा- घर मुझसे कोई नहीं पूछता, तो आप मुझसे सवाल करने वाली कौन होती हैं? 
  • इसके बाद उसने शिक्षिका के गाल पर थप्पड़ मार दिया और कक्षा से भाग गया। 
  • यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पिता ने उसी दिन शिक्षिका और प्रभारी प्रधानाचार्य विपुल पाठक से माफी मांगी थी। 
  • हालांकि, 27 जनवरी को छात्र अपने पिता और 15-20 लोगों के एक समूह के साथ विद्यालय परिस में वापस आया।
  • उसने कथित तौर पर शिक्षिका से कहा कि वह कस्बे में अकेले रहती हैं और उन्हें नुकसान पहुंचाने की धमकी।
  • वहीं, आरोपी ने दावा किया कि वह अपने साथियों के साथ शिक्षिका और विद्यालय के कर्मचारियों से माफी मांगने के लिए विद्यालय गया था।
  • मामले की आगे की जांच की जा रही है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें