फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी मौका: आज इन जगहों पर 500 रुपए के पुराने नोट का कर सकते हैं इस्तेमाल

Thu, 15 Dec 2016 10:25 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विमुद्रीकरण
विज्ञापन
8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट बदलने की घोषणा की थी। इसके बाद से इस पर समय-समय पर नए नियम बनाए गए। अब 500 रुपए के पुराने नोट बदलवाने के लिए आपके पास आज आखिरी दिन है। इसके बाद आपके ये नोट नहीं बदले जाएंगे। वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि 500 के नोटों को बदलवाने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर की रात 12 बजे है।
विज्ञापन



हालांकि, 15 दिसंबर के बाद आप किसी भी बैंक की शाखा में जाकर में 500 रुपए के नोट बदलवा सकते हैं। इसके लिए अंतिम तिथि 30 दिसंबर है। इसके बाद 500 के ये पुराने नोट 31 मार्च तक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में बदले जा सकेंगे। बताते चलें कि इससे पहले 24 नवंबर को 1000 रुपए के पुराने नोट को चलन से बाहर कर दिया गया था।


इन जगहों पर 500 रुपए के नोट चलाने की है आखिरी तारीख

> सरकारी अस्पतालों और दवा की दुकानों पर।

> एलपीजी के सिलेंडर लेने पर।

> रेलवे टिकट और कैटरिंग में।


> कंज्यूमर को-ऑपरेटिव स्टोरों पर।

 
विज्ञापन

यहां भी आज आप चला सकते हैं 500 के नोट

500 के पुराने नोट


> सरकार द्वारा अधिकृत दूध सेंटरों पर।

> राज्य बसों में सफर के दौरान टिकट लेने के दौरान।

> श्मशान घाटों पर।

> मेट्रो में।

> पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित स्मारक की एंट्री का टिकट लेने पर।

> यूटिलिटी चार्जेज जैसे पानी, बिजली का बिल।

> कोर्ट फीस के तौर पर पुराने नोट मान्य।

> केंद्र सरकार, राज्य सरकार द्वारा संचालित स्कूलों में 2,000 रुपए प्रति छात्र तक स्कूल फीस दी जा सकती है।
> 500 रुपये का प्री-पेड टॉप-अप रीचार्ज करवाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें