फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसके इशारे पर हुआ अमरनाथ हमला, दो साल पहले पाकिस्तान से आया था भारत

Wed, 12 Jul 2017 09:35 AM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
Amarnath
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सोमवार शाम को अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले का प्रमुख संदिग्ध लश्कर कमांडर अबू इस्माइल को माना जाता है। ऑनलाइन मीडियो खबरों के मुताबिक अबू इस्माइल के इशारे पर ही अमरनाथ आतंकी हमला हुआ। इस्माइल दो साल पहले पाकिस्तान सीमा से भारत में घुसपैठ करके आया था।
विज्ञापन


यह दक्षिण कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा का स्थानीय कमांडर है। इसकी उम्र 26 साल बताई जा रही है। यह आतंकी दक्षिणी कश्मीर में सक्रिय है। खबर के अनुसार अबू इस्माइल ने तीन से पांच अन्य आतंकवादियों के साथ हमले का नेतृत्व किया। हालांकि खुफिया एजेंसियों ने पहले ही ऐसे हमले की चेतावनी दी थी। 

उल्लेखनीय है कि कश्मीर के आईजी मुनीर खान ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया था कि इस हमले के पीछे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हाथ है। उन्होंने ये भी बताया कि इस हमले का मास्टरमाइंड पाकिस्तानी आतंकी इस्माइल है।सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी मूल के लश्कर कमांडर इस्माइल ने अपने एक पाकिस्तानी साथी तथा दो स्थानीय आतंकियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। हालांकि, लश्कर ने फिलहाल हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इसके पहले हिजबुल का हमले में हाथ बताया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले के बाद सुरक्षाबलों की ओर से लगातार अबू इस्माइल की खोज के लिए तलाशी अभियान जारी

हमले के बाद अलर्ट - फोटो : ANI
अमरनाथ तीर्थयात्रियों में हमले के बाद सुरक्षाबलों की ओर से लगातार तलाशी अभियान चलाकर लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर मोहम्मद अबू इस्माइल की खोज की जा रही है, जिसमें अभी तक सुरक्षा बलों ने बडगाम में तीन आतंकियों को एनकाउंटर में मार गिराया है। जवानों की ओर से सर्च अॉपरेशन अभी भी जारी है। बता देें कि सोमवार शाम को अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले में 7 लोग मारे गए और 19 यात्री घायल हो गए। मरने वालों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं।  

आतंकियों ने श्रद्धालुओं के अलावा सुरक्षाबलों के काफिले को भी निशाना बनाया। आतंकियों ने अनंतनाग में पुलिस के काफिले के बाद अमरनाथ यात्रियों की एक बस पर फायरिंग की गई है। आतंकियों द्वारा ये हमला रात करीब 8.20 बजे हुआ जब आतंकियों द्वारा अनंतनाग में आतंकियों द्वारा पुलिस की एक नाका पार्टी पर हमला किया गया। इस हमले के बाद भागते हुए आतंकियों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें