असम से लगती भारत-भूटान सीमा पर स्थित कोकराझार जिले के लिओपानी नाला और उलटापानी नाला में सुरक्षाबलों ने पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद किया है। असम पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम करीब 6:30 बजे सटीक सूचना पर पुलिस और सेना ने संयुक्त अभियान चलाया।
इस दौरान दो एके-56, एक एम79 ग्रेनेड लॉन्चर, एक .22 रायफल, 11 देसी रायफल,एक .22 पिस्टल, दो 7.65 एमएम पिस्टल, एक 9 एमएम पिस्टल, तीन देसी पिस्टल, एके -56 की 11 मैगजीन, एम-16 की दो मैगजीन, .22 रायफल की की एक मैगजीन, .22 पिस्टल की दो मैगजीन, 9एमएम की दस मैगजीन, 7.65 एमएम की छह मैगजीन और देसी पिस्टल की चार मैगजीन व दो ग्रेनेड बरामद किए।
इसके अलावा एक सैटेलाइट फोन, दस .36 ग्रेनेड, छह चीन में निर्मित ग्रेनेड, देश में बने दो ग्रेनेड, 34 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, आठ फ्यूज ग्रेनेड आदि भी मौके से जब्त किया गया।