महाराष्ट्र के पालघर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ता भाषा विवाद को लेकर एक ऑटो चालक की पिटाई कर रहे हैं।
महाराष्ट्र में जारी हिंदी-मराठी भाषा विवाद के चलते राज्यभर की सियासत में गर्माहट है। इसी बीच ऐसा ही एक मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो की महाराष्ट्र के पालघर का बताया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है एक ऑटो-रिक्शा चालक को शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं की तरफ से मराठी भाषा का अपमान करने का दावा करते हुए पीटा जा रहा है। इस घटना ने राज्य में भाषा विवाद को और बढ़ा दिया है। मामले में पुलिस ने रविवार को कहा कि उन्होंने वीडियो देखा है, लेकिन इस मामले में अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है, इसलिए अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
शिवसेना नेता का दावा
शिवसेना (यूबीटी) नेता ने किया बचाव
वहीं इस घटना के बाद शिवसेना (यूबीटी) के विरार शहर प्रमुख उदय जाधव ने इस कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि अगर कोई मराठी भाषा, महाराष्ट्र या मराठी लोगों का अपमान करेगा तो उसे सही शिवसेना शैली में जवाब मिलेगा। हम चुप नहीं बैठेंगे। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने पुष्टि की कि घटना शनिवार को हुई थी, लेकिन अब तक किसी भी पक्ष से कोई शिकायत नहीं मिली है।
ये भी पढ़ें:- PM Modi: पीएम मोदी ने राज्यसभा के लिए नामित चारों हस्तियों को दी बधाई, कहा- इनके योगदान से समृद्ध होगा संसद
महाराष्ट्र में भाषा विवाद, एक नजर
इसके बाद आठ जुलाई को एमएमएस और अन्य समूहों ने मीराभायंदर क्षेत्र में मराठी अस्मिता की रक्षा के लिए विरोध मार्च निकाला था, जिसमें कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। इस मार्च में विपक्षी शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एसपी) के नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए थे।