फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikkim: सिक्किम में भूस्खलन, नाथूला और राज्य के अन्य हिस्सों से टूटा संपर्क, यातायात बहाल करने में जुटा बीआरओ

Fri, 14 Jul 2023 01:21 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, गंगटोक।

सार

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने बताया कि उसके कर्मियों ने राजमार्ग को साफ करने और कनेक्टिविटी बहाल करने के लिए काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
भूस्खलन (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से नाथुला दर्रा सहित उत्तरी और पूर्वी सिक्किम के बड़े हिस्से कट गए हैं। हालांकि, कनेक्टिविटी बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुबह जवाहरलाल नेहरू रोड के पास 9वें माइल क्षेत्र में भूस्खलन के कारण भारत और चीन को जोड़ने वाला नाथुला दर्रा, त्सोमगो झील और बाबा मंदिर जैसे पर्यटन स्थलों के अलावा सिक्किम की राजधानी गंगटोक से संपर्क कट गया।

विज्ञापन


सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने बताया कि उसके कर्मियों ने राजमार्ग को साफ करने और कनेक्टिविटी बहाल करने के लिए काम शुरू कर दिया है। बीआरओ के एक अधिकारी ने कहा, सड़क को यातायात के लिए साफ करने में कम से कम एक दिन का समय लग सकता है। एक पर्यटन अधिकारी ने कहा कि विभाग ने सड़क साफ होने और मौसम में सुधार होने तक क्षेत्र का दौरा करने के लिए पर्यटक पास (Tourist Passe) जारी करना बंद कर दिया है।

मंगन जिले के एक अधिकारी ने कहा कि लगातार हो रही भारी बारिश के कारण राफुंग खोला और लान्थे खोला में सड़कें बह गईं, जिससे उत्तरी सिक्किम में मंगन और चुंगथांग के बीच संपर्क टूट गया। उन्होंने कहा कि सड़क पर छह छोटे-छोटे भूस्खलनों के कारण पर्यटक स्थल लाचुंग और लाचेन राज्य के बाकी हिस्सों से कट गए हैं। अधिकारी ने बताया कि बीआरओ ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है और सड़क को यातायात के लिए फिर से खोलने में तीन से चार दिन लग सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें