लालू का संघ पर हमला, कहा-सेना को ते बक्श दो
- फोटो : social media
चारा घोटाले में रांची की बिरसा मुंडा जेल में बंद
लालू यादव को कैदी के रूप में माली का काम दिया गया है। वह पेड़-पौधों की देखभाल करेंगे। इस काम के बदले उन्हें रोजाना 93 रुपये मिलेंगे। जेल प्रशासन के अनुसार, लालू ने रविवार को सुबस उठकर कसरत और नहाने के बाद पूजा-पाठ की व अखबार पढ़ा। बताया जाता है कि वह सोमवार से कैदी के रूप में काम करना शुरू करेंगे।
गौरतलब है कि सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने 950 करोड़ रुपये के चारा घोटाले से जुड़े देवघर ट्रेजरी केस में शनिवार को लालू प्रसाद को साढ़े तीन साल कैद और 10 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। लालू को चारा घोटाले में दूसरी बार आपराधिक षड्यंत्र एवं भ्रष्टाचार की धाराओं में सजा सुनाई गई है। इससे पहले 2013 में भी उन्हें पांच वर्ष के सश्रम कारावास और 25 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई थी।
पढ़ें- लालू को सजा, तेजस्वी बोले- BJP ने फंसाया, जमानत के लिए हाईकोर्ट जाएंगे
लालू के प्रति पूरी सहानुभूति व्यक्त करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने उनके साथ अन्याय किया है। उनके साथ हमारी एकजुटता बनी रहेगी। गौरतलब है कि स्पेशल कोर्ट ने यदि लालू को तीन साल की सजा दी होती, तो उसी अदालत से जमानत मिल सकती थी, लेकिन साढ़े तीन साल की सजा के कारण अब उन्हें जमानत के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा। राजद नेता और तेजस्वी यादव ने कहा है कि फैसले की कॉपी मिलने के बाद वह जमानत के लिए अपील करेंगे।