फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू परिवार को एक और झटका, बड़े बेटे तेज प्रताप का पेट्रोल पंप लाइसेंस रद्द

Fri, 21 Jul 2017 04:22 AM IST
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
विज्ञापन
tej pratap yadav
विज्ञापन
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के लिए मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। दरअसल, लालू के बड़े बेटे और स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव को आवंटित पेट्रोल पंप का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। साल 2011 में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने पटना के बाईपास इलाके में पेट्रोल पंप चलाने का लाइसेंस दिया था 
विज्ञापन


बता दें कि बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने तेज प्रताप पर धोखाधड़ी और फर्जी कागजात जमा करके 2011 में पेट्रोल पंप का लाइसेंस हासिल करने का आरोप लगया था। भाजपा नेता ने तेज प्रताप पर धोखाधड़ी से जमीन पर कब्जा कर भारत पेट्रोलियम का एक पेट्रोल पंप हासिल करने का भी आरोप लगाया था।

वहीं, इसी मामले में सुशील मोदी ने भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड को तेज प्रताप की शिकायत कर उनके लाइसेंस रद्द करने की मांग की थी। मामले में देरी न करते हैं आईओसीएल ने गहन जांच के बाद तेज प्रताप के लाइसेंस को तुरंत रद्द कर दिया था लेकिन तेज प्रताप ने निचली अदालत में याचिका डालकर आईओसीएल के पेट्रोल पंप रद्द करने के आदेश पर रोक लगवा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें