फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैद्य के बयान पर भड़के लालू, बोले- आरक्षण खैरात नहीं अधिकार है

Sat, 21 Jan 2017 05:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना 
विज्ञापन
विज्ञापन
आरक्षण खत्म करने की वकालत करने पर संघ विचारक मनमोहन वैद्य एक बार फिर लालू प्रसाद के निशाने पर आ गए हैं। राजद प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने अपने ट्विटर पर लिखा है कि आरक्षण संविधान प्रदत्त अधिकार है। संघ जैसे जातिवादी संगठन की खैरात नहीं। इसे छीनने की बात करने वालों को औकात में लाना हम को आता है। आरएसएस में इतनी हिम्मत नहीं कि वह इसे छीन सके। 
विज्ञापन

  लालू ने कहा कि वह यह बताएं कि उसने अपने यहां पर 100 फीसदी आरक्षण क्यों दे रखा है। अब तक वहां पर कोई भी गैर सवर्ण, दलित या महिला क्यों संघ प्रमुख नहीं बन सका है। लालू ने बिहार की हार की याद दिलाते हुए कहा कि आरएसएस के आरक्षण विरोधी बयान के कारण भाजपा को बिहार में करारी हार मिली थी। अब यूपी में भी उसका यही हाल होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें