फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू फिर बनेंगे किंग मेकर, नीतीश कुमार का बढ़ा कद

Thu, 21 Apr 2016 05:24 AM IST
आशीष झा/ अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नीतीश कुमार के सितारे बुलंदी पर हैं। कुछ दिन पहले ही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा था कि नीतीश बिहार देखेंगे और मैं लालटेन लेकर देश भ्रमण पर निकलूंगा।
विज्ञापन


इस बयान से उलट, लालू ने जहां खुद को बिहार में सीमित कर लिया है, वहीं नीतीश बिहार से निकल कर देश की राजनीति में सक्रिय हो रहे हैं। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद में आए इस बदलाव को समाजवादी नेताओं और राजनीतिक गलियारों में कई दृष्टिकोण से देखा जा रहा है।

मंगलवार को लालू प्रसाद ने तो बुधवार को तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को पीएम मटेरियल बता कर उनकी दावेदारी का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के पास केंद्र में काम करने का अनुभव है। वे ईमानदार और बेदाग राजनेता हैं।
विज्ञापन


राजद के इन बयानों से साफ हो गया है कि नीतीश कुमार 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे और राजद उनका समर्थन करेगा।

राजद सूत्रों की मानें तो देश की राजनीति में लालू खुद को एक बार फिर किंग मेकर की भूमिका में रखेंगे। इंद्र कुमार गुजराल, एचडी देवगौड़ा, चंद्रशेखर और वीपी सिंह को प्रधानमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभानेवाले लालू इस बार नीतीश को सत्ता शिखर पर देखना चाह रहे हैं। विश्लेषकों के मुताबिक, लालू जानते हैं कि देश में भाजपा का प्रभाव कम करना अब उनके बूते में नहीं रहा। इसलिए वे नीतीश को आगे कर रहे हैं।

मुलायम सिंह यादव और रामविलास पासवान के प्रधानमंत्री बनने के रास्ते में रोड़ा बने लालू अगर नीतीश कुमार को लोकसभा चुनाव के तीन साल पहले आगे बढ़ा रहे हैं, तो इसके कई मायने हैं।

लालू अपने बेटों तेजस्वी और तेज प्रताप के राजनीतिक कैरियर को देखते हुए नीतीश का समर्थन कर रहे हैं। लालू को उम्मीद है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो 2019 के पहले ही बिहार की सत्ता तेजस्वी यादव को मिल सकती है। 
विज्ञापन

मोदी के सामने खड़ा होने की शक्ति नीतीश में नहीं

लालू के बयान पर भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर यादव ने कहा है कि नरेंद्र मोदी के सामने खड़े होने की शक्ति नीतीश कुमार में नहीं है। लालू प्रसाद को मालूम है कि नीतीश पीएम नहीं बन सकते, इसलिए वे मजा ले रहे हैं। उन्होंने कहा, अगर नीतीश पीएम बनने का सपना देख रहे हैं तो एक बार उन्हें राहुल गांधी से पूछ लेना चाहिए, क्योंकि उन्हीं के समर्थन से वे बिहार में सरकार चला रहे हैं।

राजनीति संभावनाओं का खेल : कांग्रेस
कांग्रेस अभी यही कह रही है कि नीतीश कुमार का चेहरा जितना चमकेगा, राहुल गांधी की राह उतनी आसान होगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा है कि राजनीति संभावनाओं का खेल है और इसमें नंबर गेम की काफी अहमियत है। जिस पार्टी का पूरे भारत में प्रभाव होगा, उसकी ज्यादा संभावना होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें