फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohammad Faizal: 10 साल की सजा के बाद अब लोकसभा सदस्यता भी गई, मुश्किल में फंसे लक्षद्वीप के सांसद

Sat, 14 Jan 2023 08:35 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कावारत्ती

सार

हत्या के प्रयास के इस मामले में साल 2009 में सांसद के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। मामले से जुड़े वकील ने बताया कि जब 2009 के लोकसभा चुनाव के दौरान पदनाथ सालिह अपने पड़ोस में एक राजनीतिक मामले में दखल देने पहुंचे थे।
विज्ञापन
लक्षद्वीप के सांसद मोहम्मद फैजल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप के सांसद मोहम्मद फैजल को 10 साल की सजा के बाद संसद की सदस्यता भी गंवानी पड़ी है।  कोर्ट ने 11 जनवरी को हत्या के प्रयास के मामले में सांसद समेत कुल चार लोगों को दोषी माना था। आरोप है कि सांसद ने अन्य लोगों के साथ मिलकर पदनाथ सालिह पर जानलेवा हमला किया। बता दें कि पदनाथ सालिह पूर्व केंद्रीय मंत्री पीएम सईद का दामाद है। इस मामले में कावरत्ती के जिला और सत्र न्यायालय ने सांसद समेत सभी दोषियों पर एक-एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन


क्या है मामला?

हत्या के प्रयास के इस मामले में साल 2009 में केस दर्ज किया गया था। मामले से जुड़े वकील ने बताया कि जब 2009 के लोकसभा चुनाव के दौरान पदनाथ सालिह अपने पड़ोस में एक राजनीतिक मामले में दखल देने पहुंचे थे। इसी दौरान एनसीपी सांसद मोहम्मद फैजल और उनके साथियों ने पदनाथ सालिह पर हमला कर दिया। वहीं दोषी ठहराए गए सांसद मोहम्मद फैजल ने कहा कि राजनीति के तहत उन्हें फंसाया गया है। वह इस फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय में जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें