फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Lakshadweep: 22990 लोगों ने गर्मी की छुट्टी मनाने के लिए चुना ये द्वीप, PM मोदी ने आठ माह पहले ही किया था दौरा

डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 22 Aug 2024 02:34 PM IST

सार

मालदीव इमिग्रेशन के आंकड़े बताते है कि इस साल अप्रैल-जुलाई के बीच भारतीय पर्यटकों की कुल संख्या में 45 फीसदी की भारी गिरावट आई है। यह पिछले साल अप्रैल-जुलाई में 66,375 थी, जो इस साल इसी अवधि में 36,761 रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
lakshadweep - फोटो : Amar Ujala


इन आंकड़ों के विश्लेषण से साफ पता चलता है कि, एयरलाइन कंपनियों ने अपनी क्षमता बढ़ाई है। लक्षद्वीप पर जाने वाली उड़ानों की संख्या 31 जुलाई, 2023 के मुकाबले इस साल जुलाई में 3.5 गुना बढ़कर 106 हो गई। सीटों की कुल संख्या भी जुलाई 2023 के 2,170 से जुलाई 2024 में कई गुना बढ़कर 7,844 हो गई है। 2023 में केवल एक एयरलाइन के विमान कोच्चि से उड़ान भरते थे। लेकिन इसी साल जुलाई में तीन विमानन कंपनियों ने अपनी सेवाएं शुरु कर की है।


ट्रेवल व्यासाय से जुड़े जानकारों का कहना है कि, कई पर्यटक लक्षद्वीप जाने के लिए रुचि दिखा रहे है। इसी को देखते हुए कई एयरलाइन कंपनियों ने अपनी सेवा लक्षद्वीप के लिए शुरू कर दी है। इंडिगो की लक्षद्वीप के लिए इस साल फरवरी तक कोई उड़ान नहीं थी मगर कंपनी ने जुलाई में कोच्चि और बेंगलुरु से 53 उड़ानें संचालित की हैं। सीधी उड़ान सेवा देने वाली गोवा फ्लाई 91 ने भी इसी महीने 21 उड़ानें भरी हैं। अभी लक्षद्वीप में टर्बो वाले विमान ही उतर सकते हैं। लेकिन नया एयरपोर्ट बनने के यहां बड़े विमान भी उतर सकेंगे।


ट्रैवल एजेंट्स फेडरेशन का मानना है कि, लक्षद्वीप में एयरपोर्ट का विस्तार होने के बाद पर्यटकों की संख्या में कम से कम तीन गुना इजाफा हो सकता है। इन दिनों अधिकांश उड़ाने भरी हुई रहती है। इसलिए डिमांड ज्यादा है। लेकिन आने वाले दिनों में बड़ी डिमांड को देखते हुए नई और फ्लाइट शुरू होने की उम्मीद है। बढ़ते पर्यटकों देखते हुए लक्षद्वीप में नए रिजॉर्ट एवं होटल भी बनाए जा रहे हैं।


मालदीव में घटी भारतीय पर्यटकों की संख्या

मालदीव इमिग्रेशन के आंकड़े बताते है कि इस साल अप्रैल-जुलाई के बीच भारतीय पर्यटकों की कुल संख्या में 45 फीसदी की भारी गिरावट आई है। यह पिछले साल अप्रैल-जुलाई में 66,375 थी, जो इस साल इसी अवधि में 36,761 रह गई। इससे भी बड़ी बात यह है कि इस साल इसी अवधि में मालदीव में भारतीय पर्यटकों की हिस्सेदारी भी 12 फीसदी से आधी रहकर 6.3 फीसदी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next