फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इश्क चढ़ा परवान, 9वीं कक्षा के छात्र संग भागी शिक्षिका

Fri, 22 Apr 2016 04:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत (बागपत)

सार

  • छुट्टी होने के बाद छात्र को कक्षा में रोक लेती थी शिक्षिका
  • परिजनों ने कार्रवाई न होने पर दी आत्मदाह की चेतावनी
  • परिजनों को आशंका, कहीं कुछ गलत न कर दे शिक्षिका
विज्ञापन
प्यार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ौत के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से शिक्षिका अपने शिष्य कक्षा नौ में पढ़ने वाले छात्र को लेकर फरार हो गई। इस संबंध में छात्र के परिजनों ने अपहरण की आशंका कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। परिजनों ने कार्रवाई न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में स्थित स्कूल में शिक्षिका कक्षा नौ के छात्र-छात्राओं को पढ़ाती थी। शिक्षिका को कक्षा नौ में ही पढ़ने वाले एक छात्र से प्यार हो गया। शिक्षिका छात्र को छुट्टी होने के बाद भी कक्ष में रोक लेती थी और अन्य बच्चों को यह कहकर भगा देती थी कि मुझे इसको ट्यूशन पढ़ाना है। काफी दिनों तक यह मामला चलता रहा।

शिक्षिका ने छात्र को अपने प्रेम जाल में इस कदर फंसा लिया कि वह उसकी हर बात मानने लगा। 17 अप्रैल को जब छात्र शाम तक भी अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। उन्होंने स्कूल के शिक्षकों से उसके बारे में पूछा तो उन्होंने बताया छात्र अपनी क्लास टीचर के साथ बस स्टैंड की तरफ जा रहा था। इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला। छात्र के परिजन शिक्षिका के घर गए तो शिक्षिका घर नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने उन्हें बताया शिक्षिका अपने शिष्य के साथ बस में सवार होकर चली गई है। जब छात्र के परिजनों ने शिक्षिका के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया तो वह स्विच ऑफ मिला। छात्र के परिजनों ने इस संबंध में कोतवाली में कुछ दिन पहले तहरीर देकर बताया शिक्षिका उनसे बेटे को लेकर फरार हो गई है। उन्होंने यह भी आशंका जताई थी कि कहीं वह उसके साथ कुछ गलत न कर दे।

पुलिस ने 19 अप्रैल को उनकी तहरीर तो ले ली, लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। अब छात्र की मां हर रोज कोतवाली आती है और अपने बेटे को बरामद करने के लिए पुलिस से गुहार लगाती है, लेकिन पुलिस वाले उन्हें धमका कर कोतवाली से भगा देते हैं। छात्रा की मां ने मीडिया कर्मियों को बताया कि उसके बेटे का शिक्षिका अपहरण कर ले गई है और पता नहीं वह उसके साथ क्या करेगी। पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उसने कहा यदि पुलिस ने उसका बेटा बरामद नहीं कराया तो वह कोतवाली में ही आत्मदाह कर लेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें