दुर्घटना में सिर कटकर सड़क पर लुढ़कने लगा।
ग्राम नंदलालपुर के समीप रविवार दोपहर टेंपो में बैठी एक महिला ने जैसे ही सिर बाहर निकाला, सामने से आई कार की चपेट में आकर उसका सिर कट गया। कार की गति इतनी तेज थी कि महिला का सिर कार के साथ लगभग सौ मीटर दूर तक गेंद की तरह सड़क पर टप्पा खाते हुए चला गया। जबकि हादसे के बाद धड़ घटनास्थल पर ही गिर पड़ा। यह वीभत्स दृश्य देख हर कोई सन्न रह गया। मौके पर पहुंची ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देरशाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर रविवार दोपहर लगभग 12 बजे आगरा की ओर से खंदौली की ओर एक सवारी टेंपो आ रहा था। गांव नंदलालपुर के पास उसमें बैठी एक महिला (55) ने जैसे ही अपना सिर बाहर निकाला वैसे ही खंदौली से आगरा की ओर जा रही तेज गति ओमनी कार की चपेट में आकर उसका सिर धड़ से अलग हो गया। कार की गति इतनी तेज थी कि सिर उसके साथ ही लगभग 100 मीटर दूर तक गेंद की तरह सड़क पर टप्पा खाते हुए चला गया।