फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु में कुत्ते के प्यार में युवती ने खुदकुशी की

Fri, 01 Nov 2019 10:22 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक युवती को अपने कुत्ते से इतना ज्यादा प्यार था कि उससे जुदा होने की बात को वह बर्दाश्त नहीं कर पाई और खुदकुशी कर ली। जानकारी के मुताबिक 24 वर्षीय कविता नाम की एक निजी सेक्टर की कर्मचारी को उसके पिता ने अपने पालतू कुत्ते से अलग होने के लिए कहा था।

विज्ञापन

मगर वह अपने पालतू कुत्ते को इतना प्यार करती थी कि उससे यह बात बर्दाश्त नहीं हुई और इतना बड़ा कदम उठा लिया। कविता का पालतू सीजर पिछले दो साल से उसके साथ रह रहा था।

पड़ोसियों को कुत्ते के भौंकने से थी परेशानी

बुधवार रात को तेज बारिश और बिजली कड़कने की वजह से कुत्ता इतना ज्यादा डर गया कि वह तेज—तेज भौंकने लगा। लगातार भौंकने की वजह से पड़ोसी शिकायत करने के लिए पहुंच गए। अगले दिन कविता के पिता ने उसे डांट लगाई और कुत्ते को कहीं दूर छोड़कर आने के लिए कह दिया।
विज्ञापन


कुत्ते से अलग होना बर्दाश्त नहीं था

पिता की डांट और कुत्ते को दूर छोड़कर आने का आदेश कविता को नागवार गुजरा। गुरुवार देर शाम उसने अपने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस को कमरे से एक पत्र भी मिला है, जिसे कथित तौर पर कविता द्वारा लिखा गया बताया गया है। इस पत्र में उसने अपने माता—पिता, दादी और भाई को अपने कुत्ते की देखभाल करने को कहा है। अपने कदम पर माफी मांगते हुए उसने परिजनों को हर हफ्ते मंदिर जाने के लिए भी कहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें