फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 साल के व्यक्ति को मजदूरी मांगना पड़ा महंगा, दलालों ने काट दीं हाथ-पैर की उंगली

Mon, 07 Oct 2019 07:30 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
विज्ञापन
पीड़ित व्यक्ति - फोटो : Social Media
विज्ञापन

महाराष्ट्र के नागपुर में मजदूरी मांगने पर एक व्यक्ति की हाथ और पैर की उंगलियां काटने का मामला आया है। बताया जा रहा है कि 60 साल का चमरू पहाड़िया जुलाई 2019 से एक निर्माण स्थल पर काम कर रहा था। जब वो अपनी मजदूरी मांगने के लिए दलाल के पास गया तो दोनों दलालों ने उसके हाथ और पैर की उंगलियों को काट दिया।

विज्ञापन


मजदूरी मांगने पर दोनों दलाल, दोलाल सतनामी और बिदेसी सुनामी ने पहले तो उसे मजदूरी देने से मना कर दिया। उसके बाद मजदूर के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब इससे भी मन नहीं भरा तो दोनों दलालों ने धारदार हथियार से उसके हाथ की तीन उंगली और सीधे पैर की पांच उंगली काट दीं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ओडिशा में नुआपाड़ा जिले के रहने वाले व्यक्ति को नौकरी और पैसा देने का वादा करके नागपुर लाया गया था। हमले के बाद, आरोपियों ने उसे नागपुर रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया, जहां रेलवे सुरक्षा बल ने उसे देखा और स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। उनका तीन महीने तक इलाज चला।
विज्ञापन


पीड़ित व्यक्ति के रिश्तेदार सितंबर में उसे वापस गांव ले आए। पीड़ित, अपराधियों के खिलाफ बोलने से बहुत डरता था क्योंकि वे सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं। पहाड़िया के बेटे तुलाराम ने कहा कि उन्होंने मेरे पिता को पूरे जीवन के लिए विकलांग बना दिया। 

तुलाराम ने ने आगे कहा, मेरे पिता अब चलने में भी सक्षम नहीं हैं, कुछ भी नहीं पकड़ सकते हैं। उन्होंने मेरे परिवार के जीवन को बर्बाद कर दिया। मामला मीडिया में आने के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें