कांग्रेस और एनसीपी का साझा घोषणापत्र
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव के दिन नजदीक आने के बाद कांग्रेस और एनसीपी ने अपना साझा घोषणापत्र जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र का नाम शपथनामा दिया गया है। इसमें हर जिले में सरकारी इंजीनियरिंग व मेडिकल कॉलेज बनाए जाने तथा पूरे राज्य में शिक्षकों की खाली पड़ी सीटों को भरने की बात भी की गई है। प्रतिभाशाली छात्रों के लिए विदेश के विश्वविद्यालयों में शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप की बात भी कही गई है।
छात्रों के लिए मुफ्त शिक्षा
अनुदानित स्कूलों और कॉलेजों में केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा की बात की गई है। इसके अलावा, उच्च शिक्षा के लिए शून्य दर से एजुकेशन लोन।
बेरोजगारों को 5 हजार का मासिक भत्ता
घोषणापत्र में बेरोजगार युवाओं को 5 हजार रुपये मासिक बेरोजगारी भत्ता देने की बात भी कही गई है।
न्यूनतन वेतन 21 हजार करने का वादा
राज्य के प्रत्येक नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा, कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 21 हजार रुपए प्रति माह
500 स्क्वायर फुट के घरों को टैक्स फ्री करना
महानगर पालिका के अंतर्गत 500 स्क्वायर फुट के घरों को टैक्स फ्री करने की बात कही गई है।
किसान के बेटे को 80 फीसदी नौकरी
नए उद्योगों में 80 फीसदी नौकरी किसान के बेटे को देने के लिए कानून लाने की बात कही गई है।