फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानसभा में मिला पाउडर PETN विस्फोटक नहीं, सरकार ने रिपोर्ट खारिज की

Tue, 18 Jul 2017 11:34 AM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
यूपी विधानसभा में मिले पाउडर को लेकर एक चौकाने वाला खुलासा हुआ है। आगरा फोरेंसिक लेबोरेटरी ने पुष्टि करते हुए कहा कि विधानसभा में पाया गया पाउडर PETN विस्फोटक नहीं था। गौरतलब है कि 12 जुलाई को यूपी विधानसभा में सफेद पाउडर मिला था। जिसे आधिकारक तौर पर PETN विस्फोटक बताया गया था। वहीं 15 जुलाई को मिले पाउडर को मैगनीशियम सल्फेट बताया गया है। 
विज्ञापन


वहीं यूपी सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि PETN को जांच के लिए आगरा भेजा ही नहीं गया था। वहां जांच के लिए जरूरी उपकरण नहीं हैं। PETN की जांच 14 तारीख को लखनऊ लैब में की गई थी जिसमें 3 टेस्ट किये गए थे। और मामले की पुष्टि की गई थी। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक मैगनीशियम सल्फेट मुख्य रूप से सौंदर्य प्रसाधनों या दवाइयों में प्रयोग किया जाता है। गठिया जैसे रोगों में भी इसका प्रयोग होता है। संभव है कि इस तरह की समस्या से पीड़ित कोई विधायक इसे विधानसभा में लाया होगा। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि यूपी विधानसभा में मिले पाउडर के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने एलर्ट घोषित किया था। जिसके बाद देश की संसद में हाईलेवल जांच की गई थी। वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रतिनिधियों के बिना चेकिंग के विधानसभा में आने पर भी सवाल उठाया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें